फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ambulance service effected

मानदेय कटौती समेत अन्य मांगों पर 102 एंबुलेंस सेवाएं ठप, मरीज परेशान

Wed, 01 Jul 2020 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
ambulance service effected
पीलीभीत। मानदेय में कटौती करने और ओवरटाइम का भुगतान न करने समेत कई मांगों को लेकर एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल शुरू हो गई। कर्मचारी का इंतजाम करने वाली कंपनी की मनमानी को लेकर प्रदेश पदाधिकारियों के निर्णय के बाद 102 एंबुलेंस की सेवा को बंद कर दी गई। स्टाफ ने एंबुलेंस को जिला अस्पताल में खड़ा कर दिया और हड़ताल में शामिल हो गए। एंबुलेंस बंद होने से प्रसूताओं को लाने और ले जाने में की समस्या गहरा गई है। मरीजों को इधर-उधर ले जाने के लिए प्राइवेट एंबुलेंस करनी पड़ीं।
विज्ञापन

बीते कई माह से एंबुलेंस कर्मियों की कंपनी के लोगों के साथ तनातनी चल रही है। कर्मचारी श्रम विभाग के अनुसार हुए समझौते के आधार पर मानदेय देने की मांग कर रहे हैं। इनका आरोप है कि कंपनी ने फर्जी बिल लगाकर शासन से भुगतान भी ले लिया और उसमें कटौती कर उसे कर्मियों को भुगतान किया जा रहा है। इसे लेकर एंबुलेंस संघ के पदाधिकारी लखनऊ में हड़ताल पर हैं। प्रदेश पदाधिकारियों के निर्देश पर यहां भी कर्मियों ने एंबुलेंस सेवा बंद कर दी। एंबुलेंस अस्पताल में आकर खड़ी हो गईं। यहां के कर्मचारी भी प्रदेश पदाधिकारियों के साथ हड़ताल में शामिल हो गए। जनपद में 102 एंबुलेंस की संख्या 26 है। इससे ही अब तक प्रसूताओं को अस्पताल लाया जा रहा था। प्रसव के बाद उन्हें घर भी भेजने की जिम्मेदारी एंबुलेंस की ही होती है। गाड़ियों का संचालन बंद होने से मरीजों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी भगवती प्रसाद ने बताया कि 102 एंबुलेंस की सेवा ठप है। इसकी जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed