फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ambulance service are also playing

एंबुलेंस सेवा में भी हो रहा खेल

Tue, 15 Mar 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/पीलीभीत।
ब्यूरो/पीलीभीत। Updated Tue, 15 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
37 एंबुलेंस दौड़ रही हैं जिले में 
जिले में गरीबों को उनके दरवाजे तक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 108 और 102 एंबुलेंस सेवा की सुविधा दी जा रही है, लेकिन इसके जिम्मेदारों पर ही इस सेवा में खेल करने के आरोप लग रहे हैं। नेशनल हेल्थ मिशन के जरिए जिले में दो साल पहले 108 और 102 एंबुलेंस सेवा शुरू की गई थी। वर्तमान में यहां 15 एंबुलेंस 108 और 22 एंबुलेंस 102 सेवा से जुड़ी चल रही हैं। 108 एंबुलेंस के माध्यम से ट्रामा केसेज के मरीजों को अस्पताल लाया जाता है लेकिन इस एंबुलेंस का जिम्मा मरीजों को सिर्फ अस्पताल तक पहुंचाने का ही है। वहीं 102 एंबुलेंस गर्भवती महिलाओं को प्रसव और जांच आदि के लिए अस्पताल लाने-ले जाने के लिए संचालित की जा रही है।

गर्भवती महिलाओं को लानेे में हो रहा खेल
एंबुलेंस सेवा की निगरानी सेहत महकमे के जिलास्तरीय अफसरों को सौंपी गई है, इसके बावजूद इसमें घपलेबाजी हो रही है। आरोप हैं कि एक से अधिक गर्भवती महिलाओं को एक ही एंबुलेंस से जिला अस्पताल तक लाया जाता है और अभिलेखों में उन्हें अलग-अलग लाना दर्शाया जा रहा है। बताते हैं कि एंबुलेंस का एक फेरा लगाने पर 720 रुपये का भुगतान किया जाता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को अलग-अलग लाना दिखाकर रकम हड़पी जा रही है। एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सर्वेश वर्मा ने बताया कि इसकी जानकारी महकमे के उच्चाधिकारियों को दी थी, लेकिन इस मामले में अभी क्या कार्रवाई हुई है, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। एंबुलेंस सेवा की रेंडम चेकिंग की जिम्मेदारी एनएचएम के डीपीएम को दी गई थी। यदि ऐसा कोई मामला है तो उसे दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉॅ. ओपी सिंह, सीएमओ

फैक्ट फाइल-
- 200 किमी औसतन रोजाना दौड़ती है एक एंबुलेंस
- एक चालक, एक ईएमटी होता है एंबुलेंस में
- एक एंबुलेंस पर औसतन 55 से 60 हजार रुपये प्रति माह खर्च।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed