फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Amazon company fined 10 thousand rupees for not returning T-shirt

Pilibhit News: टी-शर्ट न लौटाने पर अमेजन कंपनी पर 10 हजार का जुर्माना

Wed, 27 Aug 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 27 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Amazon company fined 10 thousand rupees for not returning T-shirt
पीलीभीत। टी-शर्ट का साइज बड़ा निकलने पर उपभोक्ता को धनराशि वापस न करना कंपनी को महंगा पड़ गया। उपभोक्ता आयोग ने अमेजन कंपनी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। भुगतान में देरी पर ब्याज भी देना पड़ेगा।
विज्ञापन

शहर निवासी संगीता ने वर्ष 2017 में ऑनलाइन शाॅपिंग कंपनी अमेजन से अपने पुत्र के लिए 579 रुपये में एक टी-शर्ट खरीदी थी। टी-शर्ट का साइज बड़ा निकलने पर उन्होंने कंपनी से कई बार उसे बदलने या वापस करने का आग्रह किया। कंपनी ने टी-शर्ट तो वापस ले ली, मगर धनराशि नहीं लौटाई। कई बार आग्रह के बाद भी जब कंपनी ने ध्यान नहीं दिया तो उन्होंने कंपनी को नोटिस भेजा, मगर कंपनी ने नजरअंदाज कर दिया। तब उन्होंने उपभोक्ता आयोग की शरण ली। लंबी सुनवाई के बाद आयोग ने कंपनी पर मानसिक उत्पीड़न व वाद व्यय के लिए 10 हजार रुपये जुर्माना लगा दिया। टी-शर्ट की कीमत का भुगतान करने को भी कहा। जुर्माना भुगतान में विलंब होने पर 10 प्रतिशत ब्याज भी देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed