{"_id":"6155f8788ebc3e9fb414a00c","slug":"amar-ujala-foundation-s-blood-donation-camp-today-preparations-complete-pilibhit-news-bly4614145198","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर आज, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर आज, तैयारियां पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। अमर उजाला फाउंडेशन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक अक्तूबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जिला अस्पताल स्थित राजकीय ब्लड बैंक में आकर आप भी रक्तदान कर सकते हैं। रक्तदान करने वाले महादानियों को प्रशस्ति पत्र भी दिए जाएंगे।
मानव जीवन में रक्त का खासा महत्व है। दुर्घटना अथवा किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित तमाम लोग रक्त के अभाव में असमय काल का ग्रास बन जाते हैं। अमर उजाला फाउंडेशन, रक्त की इस कमी को पूरा करने के लिए देश भर में अभियान चला रहा है। कई सालों से जिले में इस तरह के कार्यक्रम, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित किए जा रहे हैं। पिछले वर्षों से अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 14 जून और एक अक्तूबर को शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में बड़ी तादाद में रक्तदानियों ने पहुंचकर ब्लड डोनेट किया था। इधर, अब अमर उजाला फाउंडेशन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में सोमवार सुबह दस बजे रक्तदान शिविर का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा। रक्तदान शिविर को लेकर रक्तदानियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। तमाम लोगों ने बृहस्पतिवार को देर शाम तक कार्यालय आकर रक्तदान शिविर की जानकारी की। रक्तदान करने की इच्छा जाहिर की।