फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Amar Ujala Blood dobation camp

कोरोना काल में बढ़ाए मदद को हाथ, 22 लोगों ने किया महादान

Mon, 15 Jun 2020 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Blood dobation camp
पीलीभीत। कोरोना महामारी से चल रही विश्वव्यापी जंग के बीच महादानियों ने रविवार को अपना रक्त देकर महादान किया। महादानियों के कदम कोरोना जैसी महामारी में भी नहीं रुके। एक-एक कर महादानी आते गए और रक्तदान कर कोरोना से जंग लड़ने में अपनी सहभागिता देने का संकल्प पूरा किया। 22 महादानियों ने रक्तदान कर महादान किया।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदान दिवस पर शहर के जीवन रेखा नर्सिंग होम के ब्लड बैंक में रविवार सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर का शुभारंभ हुआ। दोपहर दो बजे तक 22 महादानियों ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए रक्तदान किया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रतनपाल सिंह सुमन और एआरटीओ अमिताभ राय ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। हालांकि रक्तदान शिविर का आयोजन पहले जिला अस्पताल स्थित राजकीय ब्लड बैंक में किया जाना था, लेकिन एक अस्पतालकर्मी के भाई के कोरोना संक्रमित होने से शिविर का स्थान बदलकर जीवनरेखा ब्लड बैंक कर दिया गया। रक्तदाताओं के पहुंचने का सिलसिला सुबह नौ बजे से ही शुरू हो गया। शहर के मोहल्ला गोपाल सिंह निवासी युवा शिवम पटेल ने सबसे पहले रक्तदान किया। उसके बाद एक-एक कर अन्य महादानी आकर रक्तदान करते गए। जीवनरेखा ब्लड बैंक की डॉ. नीलम अग्रवाल और राजकीय ब्लड बैंक के मनोज यादव के नेतृत्व में टीम ने रक्तदाताओं का परीक्षण कर रक्त लेने की प्रक्रिया शुरू की। तमाम रक्तदाता ऐसे थे, जिन्होंने अब तक दस से अधिक बार रक्तदान किया, वहीं कुछ रक्तदाता ऐसे भी आए जिन्होंने पहली बार रक्तदान किया। रक्तदान करने का सिलसिला दोपहर दो बजे तक चला। 22 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। मंडी में कैंटीन चलाने वाले कृष्णगोपाल शर्मा ने 49 वीं बार रक्तदान किया। उनकी दो बेटियां भी रक्तदान करने आई थीं, मगर उम्र 18 साल से कम होने की वजह से वह रक्तदान नहीं कर सकीं। सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. पीयूष अग्रवाल, स्वतंत्र देवल, अनामिका मिश्रा समेत तमाम संभ्रात नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रक्तदान की तमन्ना रह गई अधूरी
शहर में खुला आश्रयगृह संचालित करने वाली अनामिका मिश्रा और उनके पति सुधांशु मिश्रा रक्तदान करने पहुंचे। सुधांशु ने तो रक्तदान किया, मगर उनकी पत्नी किन्हीं कारणों से रक्तदान नहीं कर सकी। हालांकि अनामिका ने अगले रक्तदान शिविर में रक्तदान करने की बात कही।
इन्होंने किया महादान
- शिवम पटेल
- ओमप्रकाश
- पंकज शुक्ला
- आशीष कुमार शर्मा
- राजीव जौहरी
- गोपाल शर्मा
- सुधांशु मिश्रा
- भूपेंद्र नाथ झा
- चूरी लाल
- आदित्य चंद्रा
- धनपाल सिंह
- रितेश वाजपेई
- मयंक गंगवार
- प्रियांशु सक्सेना
- अंशुमान तिवारी
- अमन अग्रवाल
- सुमित कुमार
- सुहेल अंसारी
- शलभ सिंह
- शैली अग्रवाल
- अजय कुमार
- अमित कुमार वर्मा
इनका रहा सहयोग
लैब टेक्नीशियन कपिल, रश्मि गंगवार, केशव, लैब सुपरवाइजर अभिषेक हरमन, जाकिर हुसैन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed