फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Amar Ujala Blood dobation camp

अनजानों से आज खून का रिश्ता जोड़ेगा अमर उजाला फाउंडेशन, जिला अस्पताल में लगेगा रक्तदान शिविर

Sun, 14 Jun 2020 09:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Blood dobation camp
पीलीभीत। आपके दान में दिए गए एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जान बचेगी। यह इसलिए भी खास है क्योंकि कोरोना जैसी महामारी के दौरान ब्लड बैंक में कमी है और मरीज बचाने के लिए जरूरत ज्यादा है। विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर 14 जून को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल स्थित राजकीय ब्लड बैंक में सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन होने जा रहा है। इसमें महादानी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

ब्लड बैंक में किसी विशेष ब्लड ग्रुप के रक्त की उपलब्धता न होने पर जरूरतमंदों को अनावश्यक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन सब समस्याओं को दूर करने के लिए आज से कई साल पहले अमर उजाला ने हर साल विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर की शुरूआत की थी, जो अब भी अनवरत जारी है। साल दर साल रक्तदानियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन होने जा रहा है। इसमें महादानी हिस्सा लेंगे। तमाम रक्तदानियों ने विश्व रक्तदाता दिवस पर ब्लड दान करने के लिए अपने पंजीकरण भी कराए हैं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ऐसे महादानियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस रक्तदान शिविर को लेकर महादानियों में खासा उत्साह है। रविवार को होने वाले रक्तदान शिविर को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में तैयारियां का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

एक यूनिट से बचती हैं चार जिंदगियां
रक्त की एक यूनिट से प्लेटलेट्स, पैक्ड आरबीसी, फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा और क्रायोप्रेसिपिटेट निकाले जाते हैं। प्लेटलेट्स का डेंगू, चिकनगुनिया और वायरल फीवर के मरीजों के इलाज में उपयोग होता है। पैक्ड आरबीसी का एनीमिया मरीज, फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा का झुलसे हुए मरीजों और क्रायोप्रेसिपिटेट का हीमोफीलिया के मरीजों के इलाज में उपयोग होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रांतियों को दरकिनार कर करें महादान
जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. रतनपाल सिंह सुमन के मुताबिक रक्तदान न सिर्फ दूसरे की जान बचाता है, बल्कि इसका लाभ रक्तदाता की सेहत को भी मिलता है। रक्तदान करने से व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ऐसे में लोगों को रक्तदान से जुड़ी अफवाहों को दरकिनार कर इस बेहद पुनीत कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि ब्लड बैंक में कई महादानी ऐसे हैं, जो 30 से अधिक बार रक्तदान कर चुके हैं।
स्वस्थ लोग अवश्य करें रक्तदान
विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन सराहनीय प्रयास है। आपके एक यूनिट रक्त से चार जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। स्वस्थ लोग रक्तदान शिविर में अवश्य हिस्सा लें। - वैभव श्रीवास्तव, डीएम
ब्लड डोनेशन दे सकता है पुनर्जीवन
ब्लड डोनेशन कर आप किसी को पुनर्जीवन दे सकते हैं। आप सिर्फ एक जिंदगी नहीं बचाते, बल्कि उनसे जुड़ी कई अन्य जिंदगियों की भी मदद करते हैं। -अभिषेक दीक्षित, पुलिस अधीक्षक
भाईचारे का संदेश दे रही अमर उजाला मुहिम
समाज सेवा के क्षेत्र में रक्तदान सर्वोपरि है। अपने तन से निकली खून की बूंदों से किसी की जान बचे, इससे पुनीत कार्य दूसरा नहीं है। अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम समाजसेवा के साथ भाईचारे का भी संदेश देती है। -विमला जायसवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद
हार्ट व किडनी रहती है सुरक्षित
रक्तदान जीवनदान की श्रेणी में आता है। रक्तदान करने से ब्लडप्रेशर, हार्ट, किडनी से संबंधित बीमारियों से बचाव की संभावना रहती है। इससे नए आरबीसी और प्लेटलेट्स का निर्माण भी तेजी से होता है। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ

महादानियों में रक्तदान के लिए गजब का उत्साह
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 14 जून को लगने वाले रक्तदान शिविर को लेकर रक्तदाताओं में गजब का उत्साह है। कोरोना संकट काल में भी रक्तदाताओं में दूसरों की मदद करने का जज्बा कायम है। अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में शहर के मोहल्ला मोहतशिम खां निवासी कृष्ण गोपाल शर्मा इस बार भी रक्तदान करने का संकल्प ले चुके हैं। वह अब तक 48 बार रक्तदान कर चुके हैं। कुछ समय पहले उन्होंने लॉकडाउन के बीच में एक छोटी बच्ची की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान किया था। कृष्ण गोपाल शर्मा ने लॉकडाउन में अपनी कैंटीन में गरीबों को मुफ्त खाना भी खिलाया। उनका कहना है कि अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। रक्तदान करने से किसी मजबूर और असहाय की मदद होगी। वह अपने परिवार के अलावा मित्रों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed