फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Always live your composition Late Dutt will prasoon

अपनी रचना से हमेशा जीवित रहेंगे स्वर्गीय देवदत्त प्रसून

Sun, 20 Sep 2015 10:50 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sun, 20 Sep 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
Always live your composition Late Dutt will prasoon

साहित्य कला विचार मंच के तत्वावधान में दोहा-गीत विधा के साहित्यकार स्व. देवदत्त प्रसून की कृति हरी नींम की पत्तियों का विमोचन प्रदेश के खादी ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने किया।

विज्ञापन

शहर स्थित एक बारात घर में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हाजी रियाज अहमद ने कहा कि इस पुस्तक में स्व. प्रसून ने सामाजिक समस्याओं, राजनीतिक परिवेश, आर्थिक स्थितियों, साहित्य व समसामयिक गतिविधियों का सजीव चित्रण किया है। उन्होंने उनके परिवार के लोगों को बधाई देते  हुए कहा कि प्रसून जी अपने लिखे साहित्य से हमेशा जीवंत रहेंगे। उन्होंने इस वर्ष आयोजित होने वाले खादी महोत्सव के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन को प्रसून जी के नाम से कराने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि डा. सिद्धेश्वर सिंह, एमएल शर्मा, डा. प्रवण शस्त्री, राकेश चक्र, अशोक शम्शा ने भी स्व. प्रसून जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर केसी गुप्ता, डा. रूपचंद्र शास्त्री, ब्रह्मशंकर गंगवार, अरुण भारद्वाज, डा. देशबंधु, डा. देवेंद्र गोस्वामी, बाबूराम शर्मा, डीके स्वामी, शिवसहाय भटनागर, सोनिया, गौरव दत्त, प्रज्ञा अग्रवाल, डा. रेनू सक्सेना आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम आयोजिका मीना गंगवार व राहुल गंगवार ने सभी अतिथियों का आभार जताने के साथ मुख्य व विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चंद्र त्रिवेदी ने व संचालन अमित पाठक ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed