{"_id":"61c0d2054223c97faf464f57","slug":"all-hut-books-hotels-and-resorts-will-get-space-in-chuka-beach-pilibhit-news-bly4699085192","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूका बीच की सभी हट बुक, होटल और रिसॉर्ट में मिलेगी जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूका बीच की सभी हट बुक, होटल और रिसॉर्ट में मिलेगी जगह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व और चूका बीच न्यू ईयर पर आपके स्वागत के लिए तैयार है। चूका बीच और पीटीआर का आकर्षण कितना है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि चूका बीच में बनी सभी हटें 5 जनवरी तक के लिए बुक हो चुकी हैं। हालांकि आप घूमने और नया वर्ष मनाने के लिए आना चाहते हैं तो निजी होटल और रेस्त्रां के साथ-साथ रिसॉर्ट में ठहर सकते हैं। तीन सौ रुपये से लेकर 4,000 रुपये तक में रूम उपलब्ध हैं।
टाइगर रिजर्व घूमने के लिए जीनॉन और जिप्सी सफारी पर तकरीबन 3000 रुपये एक बार में खर्च होंगे। सैलानियों को मुस्तफाबाद से जंगल सफारी वाहन बुक करनी होगी। पांच घंटे की समय सीमा में उन्हें मुस्तफाबाद के अलावा चूका बीच, लालपुर, बारहसिंघा, बाइफरकेशन, सायफन, सात झाल, संभरताल के भ्रमण का मौका मिलेगा। इस दौरान वह जंगल की प्राकृतिक छठा का आनंद लेने के साथ वन्यजीवों के दीदार भी कर सकेंगे। चूका बीच में सैलानियों को खाने पीने की पर्याप्त व्यवस्था है। कैंटीन में चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक के साथ ही सादा दाल, दाल मखानी, दाल तड़का, गोभी पराठा समेत तमाम व्यंजन मिलते हैं।
पीटीआर में ट्री और वाटर हट आकर्षण का केंद्र
पीलीभीत टाइगर रिजर्व 71288 हेक्टेयर में फैला हुआ है। माला, महोफ, हरीपुर, बराही, दियोरिया रेंज में यह बंटा हुआ है। पर्यटकों को लुभाने के लिए चूका बीच में ट्री हट, वाटर हट, थारू हट का आकर्षण हैं। इसको बुक करने के बाद रात में चूका बीच का आनंद आप भी ले सकते हैं। मोटर बोट से शारदा डैम मस्ती कर सकते हैं। वर्ष 2014 से 2020 तक 90 विदेशी और 98193 भारतीय पर्यटक पीटीआर का आनंद उठा चुके हैं। चूका बीच पर प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेने के लिए कई जानी मानी हस्तियां आ चुकी हैं।
विज्ञापन
पांच घंटा सैर कराएंगी जीनॉन सफारी
सुबह छह बजे से 11 बजे और दोपहर में एक बजे से शाम छह बजे तक पीटीआर की जीनॉन सफारी गाड़ी पर्यटकों को जंगल और चूका की सैर कराती है। सफारी से ऑनलाइन बुकिंग करने के बाद सैर कर सकते हैं। इसके लिए पीटीआर की वेबसाइड को क्लिक कीजिए। घर बैठे सफारी बुक हो जाएगी।
दिल्ली 327 और लखनऊ 256 किलोमीटर है चूका
दिल्ली से अगर आप सड़क मार्ग से पीलीभीत में पीटीआर और चूका का आनंद लेने के लिए आना चाहते हैं तो दूरी 327 किलोमीटर है। निजी गाड़ी से सात घंटे का सफर है। इसके अलावा लखनऊ से आना है तो 256 किलोमीटर सड़क मार्ग से साढ़े पांच घंटे लगेंगे। ट्रेन का सफर भी कर सकते हैं। पीलीभीत से दिल्ली को पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस और लखनऊ से आने वाले पर्यटकों के लिए त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन है। सीट का आरक्षण कराने के बाद पर्यटक यहां आसानी से पहुंच सकते हैं।
300 से 4000 हजार रुपये तक में मिल जाता है होटल में एक कमरा
पर्यटक अपनी जेब के अनुसार होटल की सुविधा ले सकते हैं। कम से कम 300 रुपये और अधिक से अधिक चार हजार रुपये में 24 घंटे के लिए होटल का एक रूम मिल जाता है। होटल से ही पीटीआर की सफारी गाड़ी को बुलाकर जंगल और चूका बीच का आनंद ले सकते हैं।
पर्यटकों के नए साल में स्वागत के लिए चूका बीच पूरी तरह तैयार है। चूका बीच की सभी हटें पांच जनवरी तक के लिए बुक हो चुकी हैं। पर्यटकों को सैर कराने के लिए गाड़ियां तैयारियां हैं। ऑनलाइन बुकिंग कर गाड़ी से जंगल की सैर की जा सकती है। - नवीन खंडेलवाल, डीडी पीटीआर