{"_id":"59d23b6f4f1c1b70548b54d6","slug":"all-have-to-make-shit-free-environment","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सभी मिलजुल कर खुले में शौच मुक्त जिला बनाए’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सभी मिलजुल कर खुले में शौच मुक्त जिला बनाए’
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
Updated Mon, 02 Oct 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
mukut bihari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के ओडीएफ घोषित हो चुके गांव के प्रधानों, सचिवों व ओडीएफ टीम को प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सभी मिलजुल कर जिले को ओडीएफ बनाने में सहयोग करें।
प्रशासन की ओर से मरौरी ब्लॉक के गांव सिरसा सरदाह में मिशन अंत्योदय ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा सहित तमाम अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने गांव में झाडू़ लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद गांव मेें हुई जनसभा में प्रभारी मंत्री ने सभी से अपील करते हुए कहा कि न खुद खुले में शौच को जाएं और न किसी को जाने दें। इसके बाद गांधी सभागार में हुए कार्यक्रम में उन्होंने जिले के ओडीएफ घोषित हो चुके गांव के 75 ग्राम प्रधानों, 33 सचिवों, तीन बीडीओ, तीन एडीओ पंचायत एवं ओडीएफ टीम के सदस्यों को सम्मानित किया। डीएम शीतल वर्मा ने कहा कि जो प्रधान सम्मानित होकर जा रहे हैं उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। गांव को साफ सुथरा रखने के साथ ही टीकाकरण कराने एवं कुपोषण से मुक्त कराने में भी मदद करें। उन्होंने कहा कि जो प्रधान एवं सचिव अपने गांव को 31 मार्च तक ओडीएफ कराएगा उसे सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, एडीएम बृजकिशोर, विनोद गौड़, सीडीओ डॉ. दिनेश कुमार सिंह, पीडी आरबी भास्कर, डीपीआरओ प्रमोद कुमार यादव, जिला समन्वयक हेमेेंद्र कुमार, नेहा सिंह सहित कई लोग थे।