फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Aliya Begum fired as president

आलिया बेगम को अध्यक्ष पद से हटाया

Thu, 05 Feb 2015 12:12 AM IST
बीसलपुर/पीलीभीत
बीसलपुर/पीलीभीत Updated Thu, 05 Feb 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
पद के दुरुपयोग के मामले में फंसी रसयांखानपुर साधन सहकारी समिति की अध्यक्ष आलिया बेगम को बुधवार को जिला सहायक निबंधक के अनुमोदन के बाद हटा दिया गया।
विज्ञापन


अपर जिला सहकारी अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि रसयांखानपुर साधन सहकारी समिति की अध्यक्ष आलिया बेगम पर साधन सहकारी समिति से लिया गया कर्जा लौटाने में हीलाहवाली करने समेत अपने पद का दुरुपयोग करने संबंधी कई आरोप थे। जांच में आरोप सही पाया गया। एक सप्ताह पूर्व विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में हुई संचालक मंडल की आपातकालीन बैठक में आलिया बेगम को अध्यक्ष पद से हटाने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास कर दिया गया था।


यह प्रस्ताव अगले दिन जिला सहायक निबंधक (सहकारी समितियां) रमेश बाबू गुप्ता के कार्यालय में अनुमोदन को भेजा गया था। अपर जिला सहकारी अधिकारी ने बताया कि जिला सहायक निबंधक द्वारा प्रस्ताव को अनुमोदन देने के बाद आलिया बेगम को पदच्युत कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द समिति के वरिष्ठ संचालक को प्रभारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


000
मैंने कोई पद का दुरुपयोग नहीं किया है। राजनीतिक कारणों से मेरे ऊपर आरोप लगाए गए हैं। सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
आलिया बेगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed