{"_id":"5ee66d638ebc3e42e4639d8d","slug":"aligation-investigation-pilibhit-news-bly4092920159","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शिक्षामित्र को धमकाने के आरोप में घिरे बरखेड़ा के खंड शिक्षाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शिक्षामित्र को धमकाने के आरोप में घिरे बरखेड़ा के खंड शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। जनसूचना का जवाब देने के बहाने कार्यालय बुलाकर शिक्षामित्र को धमकाने के मामले में अब बरखेड़ा के खंड शिक्षाधिकारी समेत अन्य आरोपियों पर धमकाने का आरोप लगा है। शिक्षामित्र ने एडीजी (बरेली जोन) से शिकायत कर अपनी व परिवार वालों की जान को खतरा जताया है।
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जसोली के रहने वाले शिक्षामित्र जगदीश प्रसाद ने एडीजी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसने कुछ अध्यापकों समेत विद्यालयों के शिक्षण कार्य से जुड़ी कुछ सूचनाएं जन सूचना अधिकार के तहत मांगी थी। बीते दिनों खंड शिक्षाधिकारी श्रीराम सक्सेना ने सूचनाएं देने के नाम पर कार्यालय में बुलाकर धमकाया था। इस मामले में धमकाने, मारपीट और एससीएसटी एक्ट के तहत खंड शिक्षाधिकारी समेत पांच लोगों पर एफआईआर बरखेड़ा में दर्ज कराई गई थी। विवेचना सीओ बीसलपुर लल्लन सिंह कर रहे हैं। आरोप है कि आए दिन आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित व परिवार के सदस्यों को जान का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने अभी तक गिरफ्तारी नहीं की है। डरा धमकाकर फैसले का दबाव बनाया जा रहा है। एडीजी से आरोपियों की गिरफ्तारी कराकर न्याय दिलाने की मांग की है। जगदीश प्रसाद ने बताया कि इस पर एडीजी ने कार्रवाई के आदेश दिए, प्रार्थना पत्र पर आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश भी उसने दिखाया।
वहीं सीओ बीसलुपर लल्लन सिंह का कहना है कि इस मामले की विवेचना चल रही है। सत्यता के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। शिक्षामित्र जिस तरह का गिरफ्तारी का आदेश बता रहा है, ऐसा कोई प्रपत्र अभी मुझे प्राप्त नहीं हुआ है।