फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Al morning the belfry Will hear the voice of

अल सुबह फिर घंटाघर की सुनाई देगी आवाज

Sat, 21 Nov 2015 11:14 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Sat, 21 Nov 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Al morning the belfry Will hear the voice of
 शहर में जर्जर हो चुके घंटाघर के दिन बहुरने वाले हैं। नगरपालिका प्रशासन ने ठप पड़े घंटाघर को पुन: चालू कराने की कवायद शुरू कर दी है। ईओ ने घंटाघर में रखे गए सामान को हटवाने के साथ सफाई कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

शहर में ब्रिटिश काल के दौरान कई संपत्तियों का निर्माण कराया गया था। जिसमें एक घंटाघर भी शामिल था। बताते है कि इस घंटाघर की आवाज से ही शहरवासी उठते थे। करीब ढाई दशक पूर्व यह घंटाघर तकनीकी खराबी के चलते बंद हो गया। करीब नौ वर्ष इस घंटाघर की मरम्मत कराई गई, लेकिन कुछ मिनट चलने के बाद यह पुन: ठप हो गया। इधर अनदेखी के चलते घंटाघर में लगी तमाम मशीन भी चोरी हो गई और आसपास के दुकानदारों ने उसमें सामान रखना शुरू कर दिया था। ऐतिहासिक धरोहरों को नेस्तनाबूत होते देख शहरवासियों ने घंटाघर आदि की मरम्मत कराने की कई बार मांग उठाई। इधर नगरपालिका चेयरमैन प्रभात जायसवाल ने सालों से ठप पड़े घंटाघर को पुन: चालू करने का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन

 शनिवार को ईओ वीपी सिंह ने पुलिस के साथ पहुंचकर घंटाघर में अवैध तरीके से रखे गए सामान को हटवाकर साफ सफाई का कार्य शुरू कर दिया था। इधर पालिका प्रशासन ने घंटाघर से सटी एक दुकान के मालिक यामीन को तीन दिन के भीतर दुकान खाली करने के निर्देश दिए हैं। ईओ ने बताया कि भवन की सफाई करने के बाद इसकी रंगाई पुताई की जाएगी। चूंकि इसकी सीढ़ियां काफी संकरी है। इसलिए बांस की बल्लियां लगाकर ही रंगाई पुताई आदि का कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार लाख खर्च कर घूमेगी सुइयां
नगरपालिका चेयरमैन प्रभात जायसवाल ने बताया कि ठप हो चुके घंटाघर को पुन: चालू कराने को करीब चार लाख रुपये का स्टीमेट बनाया गया है। इसमें करीब 80 किलो का घंटा लगाया जाएगा, जो प्रत्येक घंटे पर आवाज देगा। इसको लेकर कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed