फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Akshay in Pilibhit Anytime you see in Mumbai

पीलीभीत के अक्षय ने मुंबई में दिखाई धमक

Wed, 07 Oct 2015 12:14 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 07 Oct 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Akshay in Pilibhit Anytime you see in Mumbai
समृद्धि प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म ‘डांस में मेरी लग गई’ के
विज्ञापन
टाइटिल सांग के लिए शहर निवासी अक्षय उपाध्याय ने अपनी आवाज दी है। टाइटिल सांग में गाने के साथ वह अभिनेता शक्ति कपूर के साथ अभिनय करते भी दिखेंगे।
शहर के निरंजनकुंज कालोनी निवासी कृष्ण कुमार उपाध्याय व शिक्षिका कर्मजीत कौर के 17 वर्षीय पुत्र अक्षय का बचपन से ही फिल्मों के प्रति लगाव रहा है। अप्रैल में समृद्धि प्रोक्डक्शन के शहर में हुए एक ऑडीशन में उसने हिस्सा लिया। अगस्त माह में आई एक कॉल ने अक्षय की किस्मत ही पलट दी। समृद्धि प्रोक्डक्शन ने अक्षय को मुंबई आने का न्यौता दिया।
अक्षय ने बताया कि अगले ही दिन म्यूजिक डायरेक्टर जाहिद हुसैन ने रिहर्सल करवाई। उसके दूसरे दिन रिकार्डिंग स्टूडियो में फिल्म डांस में मेरी लग गई के टाइटिल सांग ‘डांस में मेरी लग गई रे’ की रिकार्डिंग भी कंपलीट हो गई।
अक्षय ने बताया कि टाइटिल सांग को गाने में वह अभिनेता शक्ति कपूर के साथ अभिनय करते भी दिखेंगे। फिल्म एक जनवरी को रिलीज होने जा रही है। बताया कि इस दौरान उन्होंने श्रृद्धा कपूर, सुहानी सी एक लकड़ी में दादी का किरदार निभाने वाली शशि शर्मा से भी मुलाकात की। उनकी इस सफलता में डायरेक्टर सैय्यद महफूज मियां का खासा सहयोग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed