फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Akarsh wants to become a businessman

Pilibhit News: बिजनेसमैन बनना चाहते हैं आकर्ष

Tue, 14 May 2024 03:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Akarsh wants to become a businessman
पीलीभीत। 12वीं में 98.80 प्रतिशत अंक के साथ जनपद में पहले स्थान पर रहे बेनहर पब्लिक स्कूल के छात्र आकर्ष अग्रवाल ने बताया कि 12वीं की शिक्षा उन बच्चों के लिए कठिन है जो कक्षा में अध्यापक द्वारा पढ़ाएं जाने वाले पाठ्यक्रम में लापरवाही बरतते हैं। घर जाकर उसका अभ्यास नहीं करते।
विज्ञापन

बोले-अगर बच्चे पाठ्यक्रम का रोजाना अभ्यास करें तो उन्हें परीक्षा के समय अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। आकाश का कहना है कि पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखें और होमवर्क में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। स्कूल में अनुपस्थित होने से बचें । उन्होंने बेहतर अंक लाने का श्रेय अध्यापकों के अलावा माता-पिता और बहन को दिया। उनका कहना है कि वह बीकॉम और एमबीए करने के बाद एक बेहतर बिजनेसमैन बनने की तमन्ना रखते हैं। उन्हें अच्छे अंक लाने पर पिता रचित अग्रवाल और मां रेनू अग्रवाल के अलावा बड़ी बहन ने शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed