{"_id":"6171b06cb12dda24ba4f2e8a","slug":"air-force-rescued-14-people-from-helicopter-pilibhit-news-bly46367757","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायुसेना ने 14 लोगों को हेलिकॉप्टर से किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायुसेना ने 14 लोगों को हेलिकॉप्टर से किया रेस्क्यू
विज्ञापन
रमनगरा के पंचायत भवन मैदान में हेलीकाप्टर से उतरतीं महिलाएं।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शारदा नदी पार गुनहान गांव में कई दिनों से बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए बृहस्पतिवार को भी वायुसेना ने रेस्क्यू किया। दोपहर में हेलिकॉप्टर ने दो चक्कर लगाकर 14 लोगों को गांव रमनगरा में सुरक्षित पहुंचाया। प्रशासन की ओर से सभी का मेडिकल चेकअप कराया गया। राहत सामग्री का भी वितरण किया गया।
शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से कलीनगर तहसील क्षेत्र के कई गांव में पानी घुस गया। अचानक आई बाढ़ से कई लोग शारदा नदी पार फंस गए थे। उन्हें मोटरबोट से निकालना संभव नहीं था। डीएम और एसपी ने शासन को अवगत कराते हुए एअर लिफ्टिंग के लिए कहा था। इस पर बुधवार को वायुसेना के हेलिकॉप्टर से 26 लोगों को निकाला गया था। मगर इसके बाद भी काफी लोग फंसे रहे गए। लोगों को बाढ़ से निकालने के लिए बृहस्पतिवार को भी वायुसेना ने रेस्क्यू किया। इसमें 14 लोगों को निकाला गया। इनमें महिलाओं, बच्चों समेत 14 लोग हैं। सभी को रमनगरा के पंचायत भवन मैदान में सुरक्षित हेलिकॉप्टर से उतारा गया। प्रशासन की टीमों ने सभी को राहत सामग्री का वितरण किया और स्वास्थ्य विभाग की टीम में स्वास्थ्य परीक्षण किया। बाढ़ से सुरक्षित लौटे लोगों ने बताया कि अभी गुनहान गांव में करीब दस लोग और फंसे हुए हैं।