फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   aipwa protest

दिल्ली कांड के आरोपी का इंटरव्यू दिखाना गलत

Sun, 08 Mar 2015 10:30 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 08 Mar 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
aipwa protest
अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) की महिलाओं ने जुलूस निकाला और नेहरू पार्क में सभा का आयोजन किया। रमा गैरोला ने महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों पर चिंता व्यक्त करते हुए 33 प्रतिशत आरक्षण देने, टाइगर रिजर्व प्रोजेक्ट पर रोक लगाने और प्रति महिला 50 किलो खाद्यान्न देने की मांग की।
विज्ञापन

ऐपवा की सदस्य महिलाएं रविवार को गौहनिया चौराहे पर एकत्र हुई। यहां जिला पंचायत सदस्य एवं भाकपा माले नेता रमा गैरोला के नेतृत्व में जुलूस निकालते हुए नेहरू पार्क पहुंची। यहां हुई सभा में उन्होंने कहा कि दिल्ली कांड के आरोपी का इंटरव्यू को अमेरिका और ब्रिटेन में दिखाने की तैयारी चल रही है, जो शर्मनाक है। उन्होंने केंद्र सरकार पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया। कहा कि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री बलात्कार पीड़िताओं के लिए पुनर्वास केंद्र का प्रयास कर रही हैं, जो गलत है। इससे पीड़ित महिलाओं की पहचान सार्वजनिक हो जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं के आरक्षण के अलावा टाइगर रिजर्व प्रोजेक्ट रोक लगाने, भूमि अधिग्रहण बिल वापस लेने और महिलाओं को 50 किलो राशन प्रति माह देने की मांग की। जुलूस और सभा में रमाकांती, गुड्डी, नसीम, सलमा, गजाला, शायदा, प्रर्मिला, रम्मी, सीमा, खिल्लो देवी, रंजीत कौर, शांति, शबाना, रजिया बानो, धर्मेद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed