{"_id":"5d7a865b8ebc3e01586ef522","slug":"agriculture-pilibhit-news-bly3758473104","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘किसानों की आय दोगुनी करना सरकार का संकल्प’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘किसानों की आय दोगुनी करना सरकार का संकल्प’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। भाजपा विधायक रामसरन वर्मा ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए पूरे संकल्प के साथ काम कर रही है। वह गुरुवार को राजकीय कृषि बीज भंडार परिसर में कृषि विभाग की ओर से आयोजित खरीफ गोष्ठी में किसानों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि की योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। कृषि उपनिदेशक यशराज सिंह ने कहा कि कृषि विभाग किसानों की सेवा को तत्पर है। किसान खेती से संबंधित किसी भी समस्या के निस्तारण के लिए किसी भी कार्य दिवस में कृषि उपसंभाग कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। कृषि वैज्ञानिक एसएस ढाका ने खरीफ की फसलों में लगने वाली बीमारियों और उनकी रोकथाम के बारे में बताया। गोष्ठी में राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी संजीव मौर्य, गन्ना विकास परिषद के एसएसडीआई धर्मेंद्र प्रसाद दुबे, सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव आरपी कुशवाहा, अमरदत्त गंगवार, एके वर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर गन्ना, कृषि, उद्यान और पशुपालन आदि विभागों की ओर से स्टॉल भी लगाए गए थे।