फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Agriculture department team saw paddy crop destroyed by rats

Pilibhit News: कृषि विभाग की टीम ने चूहों से बर्बाद धान की फसल देखी

Wed, 30 Aug 2023 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 30 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Agriculture department team saw paddy crop destroyed by rats
अमरिया क्षेत्र में जांच करने पहुंची कृ​षि विभाग की टीम ।
पीलीभीत। बारिश के बाद अमरिया क्षेत्र में चूहे धान की फसल के दुश्मन बन गए हैं। चूहों ने कई किसानों की फसल बर्बाद कर दी है। अमर उजाला ने इस बाबत प्रमुखता से खबर प्रकाशित की तो बुधवार को कृषि विभाग की टीम ने उसका संज्ञान लेकर खेतों में जाकर फसल का निरीक्षण किया। टीम ने किसानों से बातचीत भी की।
विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र के गांव लाहौरगंज, भैंसा मुडलिया, बिलासपुर सहित दर्जनों गांवों में किसानों की धान की फसल में तेजी से चूहों ने नुकसान करना आरंभ कर दिया है। हर तरह के जतन करने के बाद भी किसानों की फसल चूहों से सुरक्षित नहीं हो पा रही है। इधर, कृषि विभाग की ओर से भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था। मामले की जानकारी होने पर अमर उजाला ने बुधवार के अंक में खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया।
विज्ञापन

इसके बाद बुधवार को एडीओ (कृषि) तेज बहादुर एवं टीए मुकेश ने गांव में पहुंचकर किसानों से बातचीत की। टीम ने खेतों में जाकर नष्ट की गई फसल भी देखी। मौके पर टीम को चूहे तो नहीं मिले लेकिन उनका मल पड़ा मिला। किसानों ने बताया कि चूहे रात दिन फसल बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
अलग किस्म के हैं चूहे, कराई जाएगी मल की जांच
खेत पर जब टीम पहुंची तो किसानों ने बताया कि ये चूहे आम चूहों से अलग किस्म के हैं। ये चमगादड़ जैसे दिखते हैं। मौके पर टीम ने चूहों को देखने की कोशिश भी की लेकिन कोई चूहा नहीं दिखा। मौके पर पड़े मल को देखा गया तो वह सामान्य चूहों से अलग था। इस पर चूहों की पड़ताल के लिए मल के सैंपल लिए गए हैं। इसकी जांच कराई जाएगी।

00
मौके पर एडीओ गए थे। किसानों से बातचीत की गई है। सभी किसानों को एक साथ चूहा मार दवा फसलों में रखने के लिए कहा गया है। चूहे किस प्रजाति के हैं, इसकी जांच कराई जाएगी। - श्यामनारायण राम, जिला कृषि प्रसार अधिकारी

अमरिया क्षेत्र में जांच करने पहुंची कृषि विभाग की टीम ।

अमरिया क्षेत्र में जांच करने पहुंची कृषि विभाग की टीम ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed