{"_id":"614cd43a8ebc3e2bdd0d8391","slug":"agricultural-pilibhit-news-bly4606398107","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अक्तूबर से होगी धान खरीद, पंजीकरण करा लें किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अक्तूबर से होगी धान खरीद, पंजीकरण करा लें किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। एसडीएम राकेश गुप्ता ने कहा कि एक अक्तूबर से सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू होगी। किसान अभी से अपना पंजीकरण करा लें, जिससे धान बेचने में कोई दिक्कत न हो।
एसडीएम ने बृहस्पतिवार को मंडी परिसर में किसान नेताओं और राइस मिलर्स के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि एक अक्तूबर से पूरे तहसील क्षेत्र में 19 सरकारी धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू हो जाएगी। बैठक में कुछ राइस मिलर्स द्वारा राजकीय क्रय केंद्रों पर तौले जाने वाले धान को राइस मिलों तक पहुंचने में होने वाले बिलंब एवं अन्य दिक्कतों को बताया गया। इस पर एसडीएम ने कहा कि दिक्कतों का भी निस्तारण किया जाएगा। बैठक में तहसीलदार जनार्दन, कोतवाल कमल सिंह और एसएमआई रमेश पाल आदि अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। इसमें क्रय केंद्रों पर पारदर्शिता के साथ धान की तौल कराने समेत कई मुद्दे उठाए गए। आवारा पशुओं की समस्या का स्थाई समाधान कराने की मांग की गई है। एसडीएम ने पराली न जलाने का आग्रह किया।
बैठक में किसान मजदूर सगंठन के मंडल संयोजक गुल्लू पहलवान, प्रेमसागर पटेल, गुरुवचन सिंह, बाबूराम, गुलशन, सतनाम, पिंटू, रामकुमार, गंगाराम, सत्यवीर, पुत्तूलाल, शिवकुमार, महेश, गुरूयाम, जीत सिंह, गिरीश कुमार, मुकेश कुमार, बलविंदर सिंह, राजपाल कश्यप, अलीशेख और नरेश चंद्र समेत काफी कृषक नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
धान कटाई के बाद पराली बिल्कुल न जलाएं। पराली जलाने पर कोर्ट के स्तर से रोक लगी है। पराली जलाने वाले किसानों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
राकेश गुप्ता, उप जिलाधिकारी