फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   agricultural

शारदा उफनाई, कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

Tue, 31 Aug 2021 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
agricultural
बनबसा बैराज से पानी छोडने जाने से शारदा नदी का बढ़ा जल स्तर। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। पहाड़ों पर अधिक बारिश होने से सोमवार को बनबसा बैराज से 2.60 लाख क्यूसेक पानी सुबह करीब आठ बजे छोड़ा गया। बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने से शारदा नदी उफना गई, जिससे गभिया सहराई और नलडेंगा क्षेत्र में घरों में बाढ़ का पानी घुस गया। खेतों में बाढ़ का पानी भरने से फसलें जलमग्न हो गईं।
विज्ञापन

सोमवार को बनबसा बैराज से 2.60 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से कई इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए हैं। कलीनगर तहसील क्षेत्र में शारदा नदी अचानक उफना गई। नदी का जलस्तर बढ़ने से गभिया सहराई और नलडेंगा क्षेत्र में फसलें जलमग्न हो गई हैं। आबादी के बीच घरों में पानी घुस गया। स्पर संख्या 21 और 26 के बीच बसे करीब एक दर्जन घरों में नदी का पानी आ गया है। जल स्तर बढ़ने की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने अलर्ट जारी कर दिया है। बाढ़ के जायजा लेने के लिए निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शारदा सागर खंड के सहायक अभियंता राजकुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इधर, जलस्तर बढ़ने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर कम होने के बाद नदी कटान शुरू देगी। बाढ़ आने से शारदा नदी के दोनो ओर के इलाके पूरी तरह जलमग्न होने से आवागमन भी बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारदा में अचानक पानी बढ़ने से बिगड़े हालात
सोमवार को अचानक शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थित बन गई है। जलस्तर बढ़ने से घरों में भी पानी भर गया है। खेतों में खड़ी फसलें भी जलमग्न हो गई हैं। - ऊषा सरकार, नलडेंगा
लंबे समय से हालात बेकाबू थे। एक माह पूर्व से नदी से कुछ राहत मिली थी, मगर सोमवार को जलस्तर बढ़ने से हालात फिर से बिगड़ गए हैं। पानी भरने से खाने पीने की भी दिक्कत हो गई है। - सुनीता सरकार, नलडेंगा

बनबसा बैराज से 2.60 लाख क्यूसेक पानी शारदा नदी में छोड़ा गया है। क्षेत्र में हालात सामान्य हैं। टीम के साथ मौके पर मौजूद रहकर नजर रखी जा रही है। हालांकि कुछ घरों में पानी घुस गया है। - राजकुमार, सहायक अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed