फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After the warning of the Naib Tehsildar, the defaulters deposited the rent

Pilibhit News: नायब तहसीलदार की चेतावनी के बाद बकायेदारों ने जमा किया किराया

Sun, 29 Sep 2024 09:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 09:34 PM IST
विज्ञापन
After the warning of the Naib Tehsildar, the defaulters deposited the rent
पूरनपुर नगर में बकाया वसूली को पहुंचे नायब तहसीलदार अ​भिषेक त्रिपाठी।स्रोत:राजस्व विभाग
पूरनपुर। जिला पंचायत की दुकानों का किराया देने में टालामटोली कर रहे दुकानदारों ने नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी की चेतावनी के बाद कुछ बकाया जमा किया है। शेष बकाया भी शीघ्र जमा करने का आश्वासन दिया है। किराया नहीं दे रहे 25 दुकानदारों की आरसी जारी कर राजस्व विभाग भेजी गई थी। इसके बाद भी दुकानदार बकाया जमा नहीं कर रहे थे। इस पर एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने बकाया जमा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

नगर की माधोटांडा रेलवे क्राॅसिंग से शेरपुर रेलवे क्राॅसिंग तक रेलवे की जमीन के समीप जिला पंचायत की जमीन पर दुकानों के लिए जगह का आवंटन किया गया था। अधिकतर लोगों ने जमीन पर दुकानों का निर्माण करा लिया। कई साल पहले नगर पालिका ने कुछ दुकानों पर अपनी दावेदारी की। जिला पंचायत और नगर पालिका में विवाद को लेकर कई दुकानदारों ने जिला पंचायत में किराया जमा करना बंद कर दिया।
विज्ञापन

इस पर जिला पंचायत ने 25 दुकानदारों की आरसी जारी कर वसूली के लिए राजस्व विभाग को भेजी। नायब तहसीलदार ने बताया कि करीब दो-दो लाख रुपये के बकायेदार दुकानदार संग्रह अमीन के कई चक्कर लगाने के बाद भी बकाया जमा करने में टाल मटोल कर रहे थे। इसकी जानकारी संग्रह अमीनों ने एसडीएम, तहसीलदार को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों को बकाया जमा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। नायब तहसीलदार ने बताया कि बकायेदारों ने 25- 25 हजार रुपये जमा कर दिया है। साथ ही अन्य बकाया भी शीघ्र जमा कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed