फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After one week of marriage woman made husband three children unconscious by drugging in food fled with jewelle

सात दिन की दुल्हन से सावधान: एक सप्ताह दिया पति को पत्नी और बच्चों को मां का प्यार, आठवें दिन कर गई सबको कंगाल

Sat, 07 Jun 2025 08:07 AM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फूलबेहड़ (लखीमपुर खीरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, फूलबेहड़ (लखीमपुर खीरी) Published by: विकास कुमार Updated Sat, 07 Jun 2025 08:07 AM IST
सार

पीड़ित पक्ष की ओर से अभी पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। मुड़िया खुर्द गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद लोधी की पत्नी की कई साल पहले मौत हो गई थी। राजेंद्र की पहली पत्नी से तीन बच्चे हैं। 

विज्ञापन
After one week of marriage woman made husband three children unconscious by drugging in food fled with jewelle
शादी के सात दिन बाद लूटपाट कर भागी दुल्हन - फोटो : freepik

विस्तार

यूपी के लखीमपुर खीरी स्थित फूलबेहड़ क्षेत्र के मुड़िया खुर्द गांव निवासी एक व्यक्ति को पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी करना महंगा पड़ गया। नई नवेली दुल्हन ने उसे और उसके तीनों बच्चों को खाने में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर से जेवर और नकदी लेकर भाग गई। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। मुड़िया खुर्द गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद लोधी की पत्नी की कई साल पहले मौत हो गई थी। राजेंद्र की पहली पत्नी से तीन बच्चे हैं। 

विज्ञापन

गांव की महिला ने ही करवाई थी शादी
बताया जाता है कि राजेंद्र ने गांव की ही किसी परिचित महिला के सहयोग से एक सप्ताह पहले लखीमपुर निवासी एक महिला के साथ शादी की और उसे घर ले आया। तभी से उसकी नई नवेली दुल्हन साथ रह रही थी। गुरुवार की रात इस नई नवेली दुल्हन ने राजेंद्र और उसके तीनों बच्चों को खाने में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और घर में रखी नकदी व जेवर लेकर भाग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बोली- नहीं मिली शिकायत
घर के लोग जब सुबह जागे तो दुल्हन घर में नहीं मिली। कुछ देर इंतजार करने के बाद उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। घर में रखी नकदी व जेवर गायब थे। उधर, फूलबेहड़ के प्रभारी निरीक्षक अवधराज सिंह सेंगर ने बताया कि अभी घटना के संबंध में काई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed