{"_id":"68bc889bc13262c84a001516","slug":"after-a-minor-altercation-the-young-man-was-chased-and-beaten-on-the-road-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-143368-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मामूली कहासुनी के बाद युवक को सड़क पर दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मामूली कहासुनी के बाद युवक को सड़क पर दौड़ाकर पीटा
Sun, 07 Sep 2025 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम रम्पुरिया सिरसा निवासी युवक की शुक्रवार को चंदोई बाजार में दबंगों ने पिटाई कर दी। आरोपियों पर गला दबाकर जान लेने की कोशिश और और तमंचा लहराते हुए धमकी देने का आरोप भी लगा है। भीड़ एकत्र होने पर आरोपी भाग गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ग्राम रम्पुरिया सिरसा निवासी मेहंदी हसन ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार को सामान खरीदने ग्राम चंदोई गए थे। अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर वह खरीदारी कर रहे थे। तभी बाइक सवार मुजम्मिल और विक्रम मौर्य निवासी ग्राम चंदोई वहां पहुंचे और उसकी बाइक के पास खड़े होकर गाली-गलौज करने लगे। गाली देने से मना किया तो आरोपियों का एक अन्य साथी रेशु मौर्य भी आ गया। तीनों ने उसकी पिटाई की। घटना के दौरान वह बेहोश हो गया। इस बीच मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। आरोप है कि इसी दौरान मुजम्मिल तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। फिलहाल आरोपी घर से फरार हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।