फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Aepwa by police in protest Encompass procession fired

पुलिस के विरोध में ऐपवा ने जुलूस निकाल दिया धरना

Wed, 11 Mar 2015 11:40 PM IST
पूरनपुर। पीलीभीत।
पूरनपुर। पीलीभीत। Updated Wed, 11 Mar 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Aepwa by police in protest Encompass procession fired
अखिल
विज्ञापन
भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) ने मूक बधिर महिला से बलात्कार की घटना को झूठा बताने के विरोध में पीड़िता के साथ पुलिस के खिलाफ जुलूस निकाला और एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने हल्का दरोगा को बर्खास्त करने सहित छह सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है।

एपवा पदाधिकारियों ने कहा कि कोतवाली क्षेत्र की एक मूकबधिर महिला का छह मार्च को घर से अपहरण कर सामूहिक बलात्कार किया गया। पहले पुलिस घटना के अगले दिन रिपोर्ट दर्ज की। आरोप है कि अपराध कम कम होना दर्शाने के लिए स्थानीय पुलिस शुरू से ही घटना को दबाने में जुटी रही। अब मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देकर पुलिस घटना को गलत साबित करने पर तुली है।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नगर में जुलूस निकालकर एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। धरना स्थल पर हुई सभा में जिला पंचायत सदस्य और ऐपवा की जिला सचिव रमा गैरोला ने कहा कि सपा सरकार में बलात्कार की घटनाओं की बाढ़ आई हुई है। इसे कम दर्शाने को पर्दा डाला जा रहा है।

उन्होंने हल्का दरोगा व उनके सिपाहियों पर सबूतों को मिटाने के साथ दहशत फैलाने का आरोप लगाते हुए उन्हें बर्खास्त कर मुकदमा दर्ज करने, पीड़िता को दस लाख मुआवजा दिलाने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की।

सभा में अखिल भारतीय किसान महासभा के वरिष्ठ नेता अलाउद्दीन शास्त्री ने कहा कि जघन्य अपराध को फर्जी बताकर केश को समाप्त करने का प्रयास हो रहा है। आखिर महिलाएं कैसे सुरक्षित रहेंगी? प्रदर्शनकारियों ने छह सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

प्रदर्शन करने वालों में ऐपवा की सह सचिव रामकांती, खेत मजदूर सभा के देवीदयाल, आइसा के जिला संयोजक धर्मेंद्र कुमार, हाजरा बानो, नसीम, छुन्नू खां, मंसूर, वसीउल्ला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed