{"_id":"686ec0e4525c6075bf00246d","slug":"advocacy-becomes-young-not-by-age-but-by-experience-district-judge-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-139424-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकालत उम्र से नहीं, तजुर्बों से जवां होती है : जिला जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकालत उम्र से नहीं, तजुर्बों से जवां होती है : जिला जज
Thu, 10 Jul 2025 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। सिविल बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित इकाई के पदाधिकारियों ने भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा और न्याय व्यवस्था को मजबूत करने की शपथ ली। मुख्य अतिथि जिला जज अब्दुल शाहिद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वकालत उम्र से नहीं तजुर्बों से जवां होती है।
बुधवार को सिविल बार एसोसिएशन प्रांगण में मुख्य अतिथि जिला जज अब्दुल शाहिद ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष आलोक कुमार नगाइच समेत अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद हुए समारोह में जिला जज ने कहा कि बार और बेंच के बीच समन्वय एक सतत प्रक्रिया है। उन्होंने एल्डर कमेटी अध्यक्ष बीडी पांडेय के मार्गदर्शन को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सुझाव दिया कि नव अधिवक्ताओं के लिए मासिक न्याय की पाठशाला का आयोजन किया जाना चाहिए।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष आलोक कुमार नगाइच ने कहा कि हमसे जो उम्मीदें लगाई गई हैं, हम उसे पूरा करने की भरपूर कोशिश करेंगे। समारोह को जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट, सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सरोज कुमार बाजपेई, एल्डर कमेटी सदस्य अनवार अहमद खां,स्नेह लता तिवारी, अजय कुमार सक्सेना उर्फ अक्कू आदि मौजूद रहे। संवाद