{"_id":"5e63f0be8ebc3eeb314f475b","slug":"adulterated-food-items-pilibhit-news-bly398828328","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीतः एफएसडीए टीम ने 10 किलो खराब मिठाई फिंकवाई, मावा और काजू के चार नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीतः एफएसडीए टीम ने 10 किलो खराब मिठाई फिंकवाई, मावा और काजू के चार नमूने लिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। एफएसडीए (फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) की टीम ने डीएम के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को बीसलपुर, बरखेड़ा और बिलंसडा में कई स्थानों पर छापे मारे। खराब मिठाई को फिंकवाया गया। दो दुकानदारों को नोटिस दिए गए और मावा-काजू के चार नमूने लिए गए।
अभिहीत अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि बीसलपुर के ईदगाह चौराहा पर अंकित स्वीट्स, अनमोल स्वीट्स की दुकानों का निरीक्षण किया गया। दोनों स्थानों पर ढक्कनदार कूड़ेदान नहीं थे। सफाई भी संतोषजनक नहीं थी। इस पर व्यापारी को नोटिस दिए गए। निर्मल स्वीट्स, महावीर मिष्ठान भंडार और राहत स्वीट्स से मावा के नमूने लिए गए। कृष्णा एजेंसी बिलसंडा से काजू मसाला का नमूना लिया। बरखेड़ा में रितिक समोसा भंडार से 10 किलो खराब मिठाई फिंकवाई गई। इसके अलावा अशोक किराना स्टोर का भी निरीक्षण किया गया। अभियान आगे भी जारी रहेगा।