Pilibhit News: सिटी मजिस्ट्रेट ने जेसीबी से ध्वस्त कराई अवैध कॉलोनी, बिना नक्शे के ही बेचे जा रहे थे प्लॉट
पीलीभीत में कुछ लोगों ने अवैध तरीके से कॉलोनी को विकसित कर रहे थे। इसकी शिकायत पर जांच कराई गई तो कालोनाइजर मानचित्र नहीं दिखा सके। इस पर जेसीबी से अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करा दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत में विनियमित क्षेत्र से बिना नक्शा पास कराए और लेआउट के ही कुछ लोगों ने कॉलोनी को विकसित करना शुरू कर दिया। यही नहीं प्लाटों की बिक्री भी शुरू कर दी। शिकायत पर जांच में अवैध तरीके से कॉलोनी बसाने की पुष्टि हुई। इस पर बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जेसीबी से निर्माण को ध्वस्त करा दिया।
पिछले माह अवैध कॉलोनियों को खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद कालोनाइजर में खलबली रही। प्रशासन की ओर से जब कार्रवाई को रोका गया तो फिर से लोगों ने निर्माण शुरू करा दिए। ऐसी ही एक कॉलोनी मोहल्ला फीलखाना में विकसित की जा रही थी। इसकी सिटी मजिस्ट्रेट से शिकायत की गई।
मौके पर जेई को भेजा गया तो अवैध रूप से प्लाट बिक्री का मामला सामने आया था। मौके पर निर्माण को रुकवा दिया गया। इसके कुछ दिन बाद फिर शिकायत आई कि काम चल रहा है। इसपर बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह, सदर कोतवाल और तहसील कर्मियों को लेकर मौके पर पहुंच गए। जेसीबी से वहां बने निर्माण को तहस-नहस करा दिया। दोबारा से निर्माण होने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई।
कुर्क की गई जमीन होने की चर्चा
जिस भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी को बनाया जा रहा है। बताया जाता है कि वह ऋण न चुका पाने पर कुर्क कर दी गई थी। इसके बाद भी जमीन को किसी अन्य को बिक्री कर दी गई। जिसने जमीन ली उसने कॉलोनी बनाना शुरू कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट सुनील सिंह ने बताया इस बात की भी जांच कराई जा रही है। यदि जांच में मामला सही मिलता है तो भूमि बिक्री करने वाले के खिलाफ कार्रवाई होगी।