फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Administration opened the lock of Santoshi Mata temple devotees performed puja in Pilibhit

Pilibhit: प्रशासन ने खुलवाया संतोषी माता मंदिर का ताला, श्रद्धालुओं ने की पूजा; भंग समिति पर लगा था ये आरोप

Sat, 28 Jun 2025 05:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 28 Jun 2025 05:20 PM IST
सार

पीलीभीत में संतोषी माता मंदिर के गेट पर भंग समिति ने ताला लगा दिया था। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। शिकायत भी की गई थी। इस पर शनिवार को प्रशासन ने मंदिर के गेट का ताला खुलवा दिया। 

विज्ञापन
Administration opened the lock of Santoshi Mata temple devotees performed puja in Pilibhit
मंदिर परिसर में जुटे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत में प्रशासन ने टनकपुर हाईवे के किनारे स्थित संतोषी माता मंदिर का ताला खुलवा दिया। श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को विधि-विधान से पूजा की। मंदिर परिसर में माता और जय श्री राम के जयकारे गूंजे। ताला खुलने के समय भंग समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं में नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। 

विज्ञापन


शहर से गुजरे टनकपुर हाईवे के किनारे पीलीभीत गन्ना समिति से थोड़ा पहले संतोषी माता मंदिर है। आसपास मोहल्लों के लोग रोजाना पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। करीब एक सप्ताह पूर्व अर्जुन, ज्ञान, सुरेश आदि श्रद्धालुओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र देकर कहा था कि मंदिर की भंग समिति की ओर से मंदिर की संपत्ति पर कब्जे की कोशिश की जा रही है। समिति के पदाधिकारियों ने मंदिर में ताला भी लगा दिया है। 
विज्ञापन


लोगों ने किया था प्रदर्शन 
बुधवार को 50 से अधिक महिला-पुरुषों ने मंदिर गेट पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। बताया कि पूर्व में झम्मनलाल आदि ने गलत तरीके से अपनी समिति का पंजीकरण करा लिया था। शिकायत के बाद सहायक रजिस्ट्रार चिट्स फंड बरेली ने समिति भंग कर दी। इसके बाद भी भंग समिति के लोग मंदिर की संपत्ति पर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। अवैध कब्जा कर संपत्ति बेचने के प्रयास में हैं। ताला खुलवाने की मांग की। सूचना पर पहुंचे सुनगढ़ी थानाध्यक्ष पवन पांडे ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर सड़क हादसा: चंद दिन भी नहीं टिकी नई कार खरीदने की खुशी, दोनों दोस्तों ने साथ ली आखिरी सांस

जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। शनिवार की दोपहर महामंडलेश्वर शिवानंद, विश्व हिंदू परिषद की जगदीश सक्सेना, प्रिंस गौड़ आदि पदाधिकारी और श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। नायब तहसीलदार प्रखर भी पुलिस टीम के साथ मंदिर पहुंचे। दोनों पक्षों की मौजूदगी में ताला खोला गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। नायब तहसीलदार ने बताया कि मंदिर का ताला खुलवा दिया गया है।

Trending Videos

दोनों पक्षों में नोंकझोंक, पुलिस ने कराया शांत 
ताला खुलने के बाद मंदिर परिसर में ही दोनों पक्षों में नोंकझोंक हुई। एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए। एक पक्ष ने फर्जी तरीके से समिति का पंजीकरण कराने और कब्जे का आरोप लगाया। दूसरे पक्ष ने भी गंभीर आरोप लगाए। थाना सुनगढ़ी पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इसको लेकर करीब एक घंटे तक गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed