फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Adjust finished picketing teachers

समायोजित शिक्षकों का धरना समाप्त

Thu, 14 Jan 2016 12:06 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 14 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Adjust finished picketing teachers
बकाया वेतन का भुगतान न होने के विरोध में समायोजित शिक्षकों का चल रहा अनिश्चितकालीन धरना समाप्त कर दिया गया। धरने पर बैठे लोगों को एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ने जानकारी दी कि दो दिन के भीतर वेतन दे दिया जाएगा। इसका टोकन जारी हो चुका है।
विज्ञापन

आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में जिले भर के समायोजित शिक्षकों ने बकाया वेतन न मिलने मंगलवार से बीआरसी परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। इधर, बुधवार को भी धरनास्थल पर तमाम समायोजित शिक्षक धरने पर बैठे। दोपहर में धरनास्थल पर पहुंचे जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल वर्मा ने बताया कि समायोजित शिक्षकों के बिल की प्रक्रिया लेखा विभाग द्वारा पूरी कर ली गई है। प्रथम बैच के समायोजित शिक्षकों का बकाया वेतन और दूसरे बैच के शिक्षकों का 12 सितंबर से 31 दिसंबर तक के वेतन भुगतान को लेकर कोषागार द्वारा टोकन जारी किया जा चुका है। दो दिन के भीतर वेतन सभी के खातों में पहुंच जाएगा। उन्होंने शिक्षकों के सभी अभिलेखों के सत्यापन कार्य भी पूरे होने की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष द्वारा वेतन भुगतान की जानकारी देने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। इस मौके पर संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर, चंद्रभान, दीनानाथ, इंद्रपाल, धर्मपाल, सुमनबाला, जयदेवी, सरोज दीक्षित, अंजलि दिवाकर, आरती, हेमेश्वरी शर्मा, अजयपाल शर्मा, शशि किरन, लक्ष्मी वर्मा, पूनमराना, हरपाल सिंह, कामिल हुसैन, जयराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed