फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Activists of All India Hindu Mahasabha demonstrated

Pilibhit News: अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 04 Dec 2024 12:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:22 PM IST
विज्ञापन
Activists of All India Hindu Mahasabha demonstrated
बीसलपुर तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे हिंदू महासभा के कार्यकर्ता।संवाद
बीसलपुर। मुस्लिम नेता तौकीर रजा खान के हिंदुओं के विरोध में दिए गए भड़काऊ भाषण को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन


अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता मंगलवार की दोपहर तहसील परिसर में जमा हुए। कार्यकर्ताओं ने बरेली के मुस्लिम नेता तौकीर रजा खान की ओर से हिंदुओं के विरोध में दिए गए भड़काऊ भाषण को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम नागेंद्र पांडेय को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में इस मामले की जांच करा कर आरोपी नेता के विरुद्ध कार्रवाई कराने की मांग की गई है। प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में महासभा के नगर अध्यक्ष सुनील अवस्थी, नगर महामंत्री अवनीश रतन, नगर उपाध्यक्ष अवधेश मिश्रा, नगर कोषाध्यक्ष हरीश शर्मा, नगर उपाध्यक्ष प्रयास मिश्रा, नगर मंत्री उमेश वर्मा, चीनी मिल उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, गन्ना समिति संचालक राजू भैया शर्मा, संजय अग्रवाल, प्रेम पाल, हरिंदर कुमार गुलजारी लाल, मनेंद्र शर्मा, शिव सिंह और विजय मिश्रा समेत काफी कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed