{"_id":"6acfc9b864692b38d206e294","slug":"action-will-be-taken-if-there-is-a-lapse-in-security-at-the-festivals-divers-will-be-deployed-at-the-immersion-ghats-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-171025-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: त्योहारों पर सुरक्षा में चूक हुई तो होगी कार्रवाई, विसर्जन घाटों पर तैनात होंगे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: त्योहारों पर सुरक्षा में चूक हुई तो होगी कार्रवाई, विसर्जन घाटों पर तैनात होंगे गोताखोर
Wed, 14 Oct 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। दुर्गा पूजा, दशहरा और वाल्मीकि जयंती को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को गांधी सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के इंतजाम में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने विसर्जन स्थलों पर बैरिकेडिंग कराने के साथ जरूरत के अनुसार नाव और गोताखोरों की व्यवस्था समय से पूरी करने को कहा।
बैठक में जिलाधिकारी ने एसडीएम और सीओ से उनके क्षेत्रों में होने वाले आयोजनों, मेला स्थलों, जुलूस मार्गों और विसर्जन स्थलों की जानकारी ली। उन्होंने विद्युत विभाग को त्योहारों के दौरान निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ढीले तारों और खराब विद्युत खंभों को समय रहते ठीक कराने के साथ मेला स्थलों और जुलूस मार्गों की सड़कों को दुरुस्त कराने को कहा।