फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Action will be taken against vehicles carrying gas cylinders and those obstructing delivery.

Pilibhit News: गैस सिलिंडर लदे वाहनों व डिलीवरी में बाधा पहुंचाने वालों पर होगी कार्रवाई

Sun, 10 May 2026 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against vehicles carrying gas cylinders and those obstructing delivery.
अमरिया। गैस सिलिंडर भरी गाड़ियों को रेाकने और होम डिलीवरी में बाधा पहुंचने की कई घटनाएं सामने आने के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। एसडीएम मयंक गोस्वामी ने कहा कि गैस सिलिंडर लदे वाहनों को रोकने व होम डिलीवरी में बाधा पहुंचाने वालों पर एफआईआर दर्ज होगी।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में गैस एजेंसी संचालकों के माध्यम से घरेलू गैस सिलिंडर सिर्फ होम होम डिलीवरी के माध्यम से ही मिलेगा। किसी भी उपभोक्ता को एजेंसी अथवा गोदाम पर लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है। गोदाम या एजेंसी से गैस वितरण व्यवस्था बंद कर दी है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि गैस बुकिंग के बाद निर्धारित अवधि में डीएसओ कोड होम डिलीवरी कर्मचारी अथवा हॉकर को बताने पर ही उपभोक्ताओं को गैस रिफिल उपलब्ध कराई जाएगी। उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे गोदाम पर भीड़ न लगाएं। होम डिलीवरी व्यवस्था में सहयोग करें। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि होम डिलीवरी वाहन को रास्ते में रोकने, कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार करने अथवा जबरन गैस लेने का प्रयास कोई व्यक्ति करता है तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पूर्ति निरीक्षक मोहम्मद अनस ने बताया कि तहसील क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा। रास्ते में गैस वाहन को रोककर अनावश्यक परेशान न करें। जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग पहले हो चुकी है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पहले सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि बाद में बुकिंग कराने वालों को क्रमानुसार होम डिलीवरी मिलेगी।

होम डिलीवरी के लिए चार से पांच वाहन लगाए गए हैं। ये वाहन प्रतिदिन लगभग ढाई सौ गैस सिलिंडरों की घर-घर आपूर्ति कर रहे हैं। यदि किसी उपभोक्ता की बुकिंग लंबित रहने के कारण सॉफ्टवेयर से निरस्त हो जाती है, तो उसकी दोबारा तत्काल बुकिंग कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed