Pilibhit News: नहर में गिरी तेज रफ्तार कार, दो ग्रामीणों ने जान पर खेलकर युवक को बचाया, देखें वीडियो
नहर में बहती कार की छत पर चालक ने खड़े होकर शोर मचाया। शोर सुनकर दो ग्रामीण नहर में कूद गए और कार सवार को सुरक्षित बाहर ले आए। बाद में क्रेन से कार को बाहर निकाला गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के पूरनपुर में अनियंत्रित हुई कार हरदोई ब्रांच नहर में जा गिर गई। पानी का बहाव तेज होने पर कार बहती हुई नहर के काफी अंदर पहुंच गई। कार सवार ने बमुश्किल छत पर चढ़कर शोर मचाया, जिस पर नहर में कूदकर गांव के ही युवक ने कार सवार को बाहर निकाला। बाद में क्रेन से कार को भी बाहर निकाल लिया गया।
घटना रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है। गांव डूडा निवासी कुछ लोगों ने धार्मिक स्थल पर सामूहिक भोज का कार्यक्रम रखा था। बुलावे पर गांव निवासी जगरूप सिंह अपनी कार से सिद्धबाबा जा रहे थे। सिद्धबाबा स्थल से करीब 200 मीटर दूर नहर पटरी से गुजरते समय कार एकाएक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।
दो युवकों ने बचाई जान
जगरूप सिंह ने नहर में बहती कार की खिड़की खोलकर उसकी छत पर चढ़कर शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर राहगीर रुक गए। इस दौरान डूडा गांव का प्रदीप, जगरूप को बचाने के लिए नहर में कूद पड़ा। उसने बमुश्किल जगरूप को नहर से बाहर निकाला।
इधर, नहर पटरी पर लोगों की भीड़ जुट गई। एसओ घुंघचाई राजेंद्र सिंह सिरोही भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर नहर से कार को निकाला। एसओ घुंघचाई ने नहर से जगरूप को निकालने वाले युवक को पांच सौ रुपये देकर पुरस्कृत भी किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.