{"_id":"6799307227da978e530dff89","slug":"accused-of-not-paying-money-after-taking-the-goods-pilibhit-news-c-121-1-pbt1006-129786-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सामान लेने के बाद रुपये न देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सामान लेने के बाद रुपये न देने का आरोप
Wed, 29 Jan 2025 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। इलेक्ट्राॅनिक दुकान से सामान उधार लेकर रुपये न देने के मामले में एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फीलखाना निवासी सैय्यद आबिल अली ने बताया कि वह भाई की इलेक्ट्राॅनिक सामान की दुकान पर बैठता है। आरोप है कि पुलिस विभाग में तैनात शामली जिले के मोहल्ला सरहसर पाल चौरान पट्टे निवासी राहुल मलिक उसकी दुकान से दो बार बिजली का सामान ले गया। 40 हजार रुपये के सामान के बदले पांच हजार रुपये जमा किए। शेष रुपये दो दिन में देने के लिए कहा।
आरोप है कि कई बार तकादा करने के बाद 10 हजार रुपये का एक चेक दिया, जो ओवर राइटिंग की वजह से वापस कर दिया गया। इसके बाद रुपये देने तक 35 हजार रुपये का चेक रखने के लिए कहा। तकादा करने पर भी उसने रुपये नहीं दिए। निलंबित होने का हवाला देकर वेतन न मिलने की बात कही।
इस पर पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। पूरे मामले की सीओ सिटी से जांच कराई गई। अब आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।