फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Accused of attempted murder arrested

Pilibhit News: हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 18 Oct 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 18 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Accused of attempted murder arrested
बीसलपुर पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी  स्रोत पुलिस - फोटो : सांकेतिक
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव मिघiई निवासी मिंटू को 15 अक्टूबर को रात 11 बजे उसके सगे चाचा रामेश्वर दयाल ने जानलेवा हमला करते हुए चेहरे पर बांका से भरपूर प्रहार कर दिया था। इसमें मिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया था।उसकी दोनों आंखें भी बुरी तरह चोटिल हो गई थी। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है मिंटू के पिता रामनिवास ने उसी दिन कोतवाली में जानलेवा हमला करने के आरोप में हमलावर के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाल संजीव शुक्ला ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शनिवार को सुबह आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशान देही पर घटना में प्रयुक्त बांका भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने बांका सील कर दिया है और आरोपी का चालान कर दिया। इस बाबत सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed