फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Accused husband Bhullan revealing Meraj was threatening to leave after naming property

हत्या का खुलासा: दामाद के साथ मिलकर तीसरी बीवी का कत्ल; शौहर बोला- धमकी देती थी इसलिए मार डाला

Sat, 08 Jul 2023 08:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 08 Jul 2023 08:27 AM IST
सार

पीलीभीत के पूरनपुर में पत्नी की गला काटकर हत्या के मामले में आरोपी पति भुल्लन ने पुलिस के सामने हत्या का राज खोला। उसने कहा कि मेराज संपत्ति नाम कराने के बाद छोड़ने की धमकी दे रही थी। रोजाना की धमकियों से परेशान हो गया था। इसलिए दामाद के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Accused husband Bhullan revealing Meraj was threatening to leave after naming property
pilibhit murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर में 18 लाख रुपये की संपत्ति बेचकर रकम पहले पति की बेटियों पर खर्च करने और आए दिन छोड़ देने की धमकी देने से क्षुब्ध होकर हाजी भुल्लन ने अपनी तीसरी बीवी मेराज बानो की हत्या की थी। इसमें दामाद ने उसकी मदद की। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बांका और कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। 
विज्ञापन


भुल्लन को जेल भेज दिया है। भुल्लन का दामाद नईम अभी पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। पूछताछ में भुल्लन ने पुलिस को बताया कि उसने अपने दामाद नईम (पहली पत्नी से पैदा बेटी का पति) के साथ मिलकर बृहस्पतिवार तड़के चार बजे पत्नी मेराज बानो की हत्या की थी। 
विज्ञापन


योजना के मुताबिक, नईम सुबह चार बजे भुल्लन के घर पहुंचा। उसके दरवाजा खटखटाने पर भुल्लन ने कुंडी खोल दी। नईम ने मेराज के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया। मेराज के जमीन पर गिरते ही भुल्लन ने बांका से उसकी गर्दन काट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों कमरे और रसोई में ताला डालकर भाग गए। भुल्लन पीलीभीत शहर में अपनी पहली पत्नी की पुत्री के घर गया। बृहस्पतिवार शाम करीब आठ बजे पुलिस ने भुल्लन को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसकी गिरफ्तारी कलीनगर रोड से दिखाई गई है। 

निकाह से पहले नाम की थी 50 लाख की जमीन 
कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने भुल्लन से पूछताछ के बाद बताया कि निकाह से पहले ही भुल्लन ने मेराज के नाम करीब 50 लाख रुपये कीमत की जमीन कर दी थी। मेराज ने इसमें से कुछ जमीन 22.5 लाख रुपये में बेचकर रकम अपने खाते में जमा कर ली थी। बाकी संपत्ति भी खुर्दबुर्द कर मेराज अपने पहले पति से पैदा पुत्रियों पर खर्च कर रही थी।
 

भुल्लन इसका विरोध करता था। भुल्लन से उम्र में करीब 12 साल छोटी मेराज उसे छोड़ देने की धमकी देती थी। अपनी सब संपत्ति जाती देख भुल्लन ने अपने दामाद नईम के साथ मेराज की हत्या की योजना बनाई थी। भुल्लन की निशानदेही पर उसके घर के पड़ोस में खाली पड़े प्लॉट से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बांका और कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। नईम को पुलिस तलाश रही है।

घर के अंदर पड़ा मिला था शव 
बता दें कि बृहस्पतिवार को मोहल्ला साहूकारा कुरैशियान देहात में घर के अंदर मेराज का गला कटा शव मिला था। पुलिस ने मेराज के भाई हनीफ की ओर से मेराज के पति भुल्लन, उसके दामाद नईम और रईस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। भुल्लन ने मिराज से तीसरा निकाह किया था, जबकि मेराज का दूसरा निकाह था। पहले पति से उसके पांच बच्चे हैं। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि अब तक की जांच में रईस हत्या में शामिल नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed