फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accused arrested in murder case

युवक की हत्या में शामिल दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Oct 2017 05:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Thu, 05 Oct 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
accused arrested in murder case

नौ माह पूर्व गौरीशंकर मंदिर के पास बांका मारकर की गई अज्ञात युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दूसरे आरोपी अमन मिश्रा की गिरफ्तारी की। उसको पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया है।  

विज्ञापन

बता दें कि जनवरी माह में कोतवाली क्षेत्र स्थित गौरीशंकर के पीछे एक 40 वर्षीय अज्ञात युवक की बांका मारकर हत्या कर दी गई थी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ा था। पोस्टमार्टम में हत्या की बात सामने आने पर पुलिस ने अपनी ओर से अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया। इसके कुछ महीने बाद क्षेत्र के एक अन्य हत्याकांड में मुहल्ला खकरा निवासी सौरभ मिश्रा को पुलिस ने जेल भेज दिया था। इसके अलावा पूछताछ में मुहल्ले के ही अमन मिश्रा का नाम भी सामने आया। जिसको पुलिस ने फरार आरोपी घोषित कर दिया। खास बात रही कि  हत्याकांड का खुलासा तो कर दिया गया, लेकिन आज तक पुलिस मरने वाले युवक की शिनाख्त करने में कामयाब नहीं हो सकी है। बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दूसरे आरोपी अमन मिश्रा को भी गिरफ्तारी के बाद चालान कर दिया है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि घटना जनवरी माह की है। काफी प्रयासों के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पूर्व में पकड़े गए आरोपी सौरभ मिश्रा के साथ-साथ अमन मिश्रा ने भी हत्या की बात पुलिस की पूछताछ में कबूल की है। उसने बताया कि गाली गलौज होने पर बांका मार कर वह चले गए थे। बाद में उनको इलाज के दौरान युवक के मरने का पता लगा। पूछताछ करने पर आरोपी भी मरने वाले का नाम-पता नहीं बता सके हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed