फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Accountant recruitment examination was held peacefully

शांतिपूर्ण ढंग संपन्न हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा

Sun, 13 Sep 2015 11:00 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sun, 13 Sep 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन

जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर लेखपाल भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। डीएम एसपी सहित सभी अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। दूसरी पॉली में एक कॉलेज से परीक्षार्थी द्वार कॉपी लेकर भागने की अफवाह से कुछ देर हड़कंप मच गया। परीक्षा में कुल ---- परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन

जिले में लेखपाल के 183 पदों पर भर्ती के लिए लगभग 18 हजार परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। रविवार को परीक्षा के लिए शहर एवं इससे सटे कस्बे के 13 कॉलेजों में दो पालियों में परीक्षा हुई। सुबह पहली पाली की परीक्षा 10.30 बजे से प्रारंभ होनी थी लेकिन परीक्षार्थियों के लिए आठ बजे से ही कॉलेज पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। इसी प्रकार शाम की परीक्षा 3.00 से प्रारंभ होनी थी जिसके लिए एक बजे से उपस्थित होना था। दोनों पालियो में कॉलेजों के गेट पर ही सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

वहीं परीक्षा केंद्र के अंदर काफी सख्ती बरती गई। सुरक्षा के लिहाज से प्रत्येक परीक्षा केंद्र को एक सेक्टर बनाकर थानाध्यक्ष को प्रभारी बनाया गया था। डीएम मासूम अली सरवर ने एसपी जवाहर के साथ परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं सीओ सिटी व सिटी मजिस्ट्रेट भी पूरे दिन भ्रमण पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में कई जगह रही जाम की स्थिति
प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद शहर में कई जगह जाम की स्थिति बन गई। सबसे ज्यादा दिक्कत गौहनिया चौराहे पर हुई। व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह पुंडीर और इंस्पेक्टर सुनगढ़ी ब्रजेश सिंह को मोर्चा संभालना पड़ा। गौहनिया चौराहे अलावा रामा कॉलेज के निकट पुलिस को रूट डायवर्जन करना पड़ा।

कॉपी लेकर भागने की अफवाह से हड़कंप
लेखपाल भर्ती परीक्षा की दूसरी पाली में वायरलेस एवं सोशल मीडिया पर रूपपुर कमालू स्थित नत्थादेवी इंटर कॉलेज से एक परीक्षार्थी द्वारा काफी लेकर भागने की सूचना फैल गई। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परीक्षा केंद्र प्रभारी डीआईओएस जेके वर्मा से जानकारी ली लेकिन ऐसी कोई घटना यहां नहीं पाई गई। इस पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।

वाहनों की कराई व्यवस्था
दूसरी पाली की पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के निकट रोडवेज बसों की व्यवस्था करा दी। इससे परीक्षा केंद्र से निकलने वाले बीसलपुर, पूरनपुर क्षेत्र के परीक्षार्थियों को काफी सुविधा रही।

स्टेशन और रोडवेज पर रही सुरक्षा
शहर में एक साथ 18 हजार परीक्षार्थियों के आने पर प्रशासन ने रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टेंड, नौगवां व डिग्री कॉलेज चौराहा सहित प्रमुख स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर रखा था। पुलिस के साथ पीएसपी को भी लगाया गया साथ ही रिजर्व टीम भी रखी गई थी।

पहली बार युवतियां हुई शामिल
शासन ने इस बार महिलाओं को भी लेखपाल बनने का मौका दिया है। इसके लिए पहली बार जिले में 32 पद महिलाओं के लिए रखे गए हैं। लेखपाल बनने का अवसर मिलने पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने लेखपाल भर्ती परीक्षा दी।

बीएसएनएल ठप होने से हुई परेशानी
सुबह परीक्षा प्रारंभ होने के साथ ही शहर की बीएसएनएल की सेवाएं ठप हो गई। इससे परीक्षार्थियों के साथ आए अभिभावकों के अलावा अधिकारियों को भी काफी मुश्किल हुई। अधिकांश अधिकारियों पर बीएसएनएल का मोबाइल नंबर होने के कारण वह परेशान रहे। अधिकारियों ने वायरलेस अथवा अन्य नेटवर्क से काम चलाया।

प्रश्नों का बदला था क्रम
13 केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा में प्रश्नपत्र देखने में अलग-अलग लग रहा था, लेकिन इनमें प्रश्न लगभग एक से ही थे। इसमें केवल प्रश्नों का क्रमांक बदला गया था।

आवेदन क्रमांक डालने में हुई उलझन
परीक्षार्थियों को सबसे ज्यादा उलझन उत्तर पुस्तिका के रूप में मिली ओएमआर सीट भरने को लेकर हुई। इसमें अनुक्रमांक के बाद अगले कालम में आवेदन क्रमांक भरने को मात्र आठ कोष्ठक बनाए गए थे जबकि आवेदन क्रमांक नौ अंक का था। इसको लेकर कक्ष निरीक्षक भी काफी परेशान रहे। बाद में प्रारंभ का अंक छोड़कर शेष अंक इसमें दर्ज कराए गए।


जिले में लेखपाल भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कहीं भी अव्यवस्था नहीं हुई। एक कॉलेज से एक अभ्यर्थी के कॉपी लेकर जाने की सूचना मिली थी। जांच कराई गई तो अफवाह निकली।
- मासूम अली सरवर, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed