फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

Pilibhit News: चौबीस घंटों में दो सड़क हादसे, अधिवक्ता समेत दो की मौत

Mon, 12 Dec 2022 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
accident
पीलीभीत / पूरनपुर। बीते 24 घंटों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। शहर के मोहल्ला मोहतसिम खां निवासी एक कंपनी के सुपरवाइजर शिवम शर्मा (30) की टनकपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जान गई तो पूरनपुर में सिरसा रोड पर गांव पिपरिया दुलाई निवासी अधिवक्ता अरविंद कुमार (29) की रविवार रात को सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला मोहतसिम झंडा चौराहा निवासी यश शर्मा ने बताया कि उनका बड़ा भाई शिवम एक प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर था। रविवार को वह मझोला क्षेत्र में सर्वे के लिए गया था। शाम को वह दो अन्य लोगों के साथ बाइक से घर लौट रहा था। टनकपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में शिवम ने दम तोड़ दिया। साथ बैठे दोनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। हादसे के दौरान तीनों में कोई भी हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन

उधर, पूरनपुर कोतवाली के गांव पिपरिया दुलाई निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उनका छोटा भाई अरविंद कुमार पिछले डेढ़ साल से पूरनपुर तहसील में वकालत करता था। रविवार को किसी काम से वह पूरनपुर गया था। देर शाम बाइक से घर लौटते समय सिरसा रोड पर रात साढ़े नौ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। अरविंद हेलमेट नहीं पहने था। अरविंद को अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरविंद की मौत पर उसकी पत्नी वर्षा का रोरोकर बुरा हाल है। बुजुर्ग मां गेंदा देवी जवान बेटे की मौत से बदहवास सी हो गईं हैं। साथी की मौत पर प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना की अध्यक्षता में शोकसभा हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने अरविंद को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग चौकीदार की मौत
अमरिया। गांव उदयपुर निवासी रामचंद (60) की कस्बे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह एक फैक्टरी में चौकीदारी करते थे। ड्यूटी पर आने के बाद सड़क की ओर टहलने गए। इसी दौरान हादसा हो गया।

गांव उदयपुर निवासी रामचंद्र कस्बे में एक कंबाइन फैक्टरी में रात की चौकीदारी करते थे। सोमवार शाम वह ड्यूटी पर आए थे। साइकिल फैक्टरी में खड़ी करने के बाद वह सड़क की ओर किसी काम से गए। इसी दौरान वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल रामचंद को पुलिस सीएचसी लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीएचसी पहुंचे परिवार वालों में खलबली मच गई। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है। इंस्पेक्टर मुकेश शुक्ला ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed