फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   accident

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

Fri, 29 Jan 2021 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
accident
पूरनपुर। असम हाईवे पर चीनी मिल के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव पटिहन निवासी अजयपाल (27) और गांव मढ़ाखुर्द निवासी हरीओम (25) गांवों में फेरी लगाकर दैनिक जरूरत का सामान बिक्री करते थे। बृहस्पतिवार को अजयपाल अपनी बाइक से सामान लेने नगर में आया था। उसके साथ हरीओम भी था। खरीदारी कर दोनों बाइक से लौट रहे थे। बाइक अजयपाल चला रहा था। असम हाईवे पर चीनी मिल के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में दोनों को सीएचसी भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने अजयपाल को मृत घोषित कर दिया। हरीओम को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर हो गया। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। अजयपाल छह भाइयों में मझला था। परिवार में उसकी पत्नी गुड़िया और दो पुत्र आठ वर्षीय लवलेश और छह वर्षीय छोटू है। अजयपाल की मौत की जानकारी मिलने पर परिवार वालों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed