{"_id":"5eebb0cf8ebc3e4337590d0c","slug":"accident-pilibhit-news-bly4097419162","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार महिला की मौत, पौत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार महिला की मौत, पौत्र घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलसंडा। महामदपुर-गौहनिया मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार महिल की मौत हो गई, जबकि उसका पौत्र घायल हो गया। ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव गौहनियां निवासी 50 वर्षीय शांतिदेवी पत्नी गंगाराम बृहस्पतिवार सुबह छह बजे अपने पौत्र लल्ला (12) के साथ साइकिल से गोपीपुरा गांव जा रही थीं। साइकिल लल्ला चला रहा था। महामदपुर मार्ग पर आगे बढ़ते ही सामने से आ रही मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में शांतिदेवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लल्ला घायल हो गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में घायल लल्ला को अस्पताल भिजवाया गया।
उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक और ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में लेकर थाने भिजवाई। हादसे की खबर सुनकर परिवार वाले भी आ गए। फिर पुलिस ने जानकारी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर नरेश कश्यप ने बताया कि चालक निगोही शाहजहांपुर के गांव लोहरगवां निवासी ट्रैक्टर चालक आमिर उर्फ भूरा पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। चालक पुलिस की हिरासत में है।