{"_id":"5ee272008ebc3e42f8014fe7","slug":"accident-pilibhit-news-bly408957451","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में पलटा, प्रधान पुत्र की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में पलटा, प्रधान पुत्र की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानाबाद। रिछा रोड पर हैदरगंज पुलिया के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चला रहे प्रधान पुत्र की मौत हो गई, जबकि मृतक के सगे चचेरे भाई घायल हो गए।
थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा मिश्र के प्रधान देवकीनंदन का पुत्र 25 वर्षीय कुंवरसेन खेती करता था। बृहस्पतिवार सुबह खेत पर मिट्टी पलटने के लिए वह ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। उसके साथ उसका सगा छोटा भाई राहुल (15) और चचेरा भाई सतीश (16) भी थे। रिछा रोड पर हैदरगंज पुलिया के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर मोड़ते वक्त अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में कुंवरसेन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल और सतीश को गंभीर चोटें आई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पीछे से परिवार वाले भी आ गए। आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुंवरसेन के एक माह का बेटा हर्षित है।