{"_id":"5d7f7f968ebc3e93cd66ab7a","slug":"accident-pilibhit-news-bly376344957","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूरिया (पीलीभीत)। रेलवे लाइन पार करने के दौरान त्रिवेणी एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के मोहल्ला अब्दुल रहीम निवासी असलम (45) सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे वह घर से पैदल काम पर जा रहे थे। कस्बा न्यूरिया में पीलीभीत-टनकपुर रेलखंड पर गोटिया वाली रेलवे क्रासिंग बंद होने से असलम आगे की तरफ से रेल पटरी पार करने लगे। तभी टनकपुर की ओर से त्रिवेणी एक्सप्रेस आ गई, जिसकी चपेट में आकर असलम की मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलने पर न्यूरिया पुलिस मौके पर पहुंच गई। खबर मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर बिरजाराम ने बताया कि इस मामले में परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।