{"_id":"5d77e3538ebc3e93d228f712","slug":"accident-pilibhit-news-bly375598326","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से काम निपटाकर लौटे किसान पर गिरा बिजली का तार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत से काम निपटाकर लौटे किसान पर गिरा बिजली का तार, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला (पीलीभीत)। पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों की लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। खेत से काम निपटाकर घर लौट रहे किसान पर बिजली का जर्जर तार टूटकर गिर गया। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन जीवित होने की आस में किसान को रेत में घंटों दबाए रहे, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। भतीजे से तहरीर मिलने पर हादसे की धाराओं में बिजली विभाग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गजरौला थाना क्षेत्र के पिंडरा गांव निवासी 55 वर्षीय जोगा सिंह पुत्र गुरवचन सिंह खेती करते थे। उनके मकान के ऊपर से बिजली की तार गुजर रहा है, जोकि काफी जर्जर हो चुका है। इसको लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने कोई समाधान नहीं दिया। नतीजतन मंगलवार को अधिकारियों की लापरवाही जोगा सिंह की जान ले गई। मंगलवार सुबह करीब दस बजे खेत से काम निपटाकर जोगा सिंह घर पहुंचे। भीतर पहुंचते ही अचानक ऊपर से गुजर रही बिजली का जर्जर तार टूटकर उन पर गिर गया। करंट की चपेट में आकर जोगा सिंह की मौत हो गई। शोर पर परिजन और आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। गांव के लोगों की मान्यता है कि करंट लगने के बाद अगर शरीर को काफी देर तक रेत में दबाया जाए तो हालत में सुधार होता है। इसी के चलते जोगा सिंह को भी कई घंटों तक रेत में दबाकर रखा गया। गांव के एक डॉक्टर को बुलाकर दिखाया गया, उसने मृत्यु की पुष्टि कर दी। इसके बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। पत्नी सुखविंदर कौर का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक के पांच बेटियां है। इसमें से तीन की शादी हो चुकी है। भतीजे गुरसेवक सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ग्रामीण पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाने में जुटे रहे।
हादसे की सूचना मुझे मिली है। इस पर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। इस बात की भी जानकारी जेई से जुटाई जा रही है कि पूर्व में कभी कोई शिकायत जर्जर तारों को लेकर की गई है या नहीं। मामले को गंभीरता से लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- आकाश दीप, एसडीओ पावर कॉरपोरेशन
मृतक के भतीजे से मिली तहरीर के आधार पर बिजली विभाग के खिलाफ धारा 304 ए के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी चर्चा है कि पेड़ काटने के दौरान तार टूटा है। इसकी पुष्टि के लिए भी जानकारी जुटाई जा रही है। गहनता से मामले की जांच कराकर सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- नरेश कश्यप, थानाध्यक्ष गजरौला