{"_id":"5d77e3608ebc3e017553a2e4","slug":"accident-pilibhit-news-bly3755982180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर लगने से बाइक सवार मासूम नहर में गिरा, पिता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर लगने से बाइक सवार मासूम नहर में गिरा, पिता घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला (पीलीभीत)। माधोटांडा रोड पर कार की टक्कर से बाइक सवार पांच वर्षीय मासूम उछलकर नहर में गिर गया, जबकि उसके पिता घायल हो गए। हादसे के बाद जमा हुई भीड़ ने आरोपी कार चालक की पकड़कर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। कार चालक को हिरासत में लिया गया है। मौके पर गोताखोर की मदद से नहर में बच्चे की तलाश की जा रही है। नहर का पानी भी बंद करा दिया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के कनपरा गांव निवासी प्रभुदयाल खेती करते हैं। मंगलवार को वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्यूरिया के बिथरा गांव गए थे। उनके साथ पांच साल का बेटा गयादीन भी था। दोपहर करीब एक बजे वह बाइक से वापस घर जा रहे थे। बेटा गयादीन बाइक पर आगे बैठा था। माधोटांडा रोड पर कल्यानपुर नहर के पास पहुंचते ही बाइक को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक पर आगे बैठा गयादीन उछलकर नहर में गिर गया, जबकि प्रभुदयाल घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के काफी ग्रामीण जमा हो गए और कार चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। हंगामे की सूचना मिलने पर गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी कार चालक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल भिजवाया गया। इधर, टीम ने जानकारी कर मासूम की तलाश शुरू कर दी। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने भी मौके पर पहुंचे, हादसे की जानकारी जुटाई। इंस्पेक्टर गजरौला नरेश कश्यप ने बताया कि नहर में बच्चे की तलाश कराई जा रही है। नहर का पानी भी बंद करा दिया गया है। अभी बच्चे का कोई पता नहीं लग सका है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसएसबी की भी ली जा रही मदद, मोटरबोट मंगाई
कार की टक्कर लगने के बाद मासूम के नहर में डूबने के बाद उसकी तलाश जारी है, लेकिन कई घंटे बीतने के बाद भी कुछ पता नहीं लग सका है। ऐसे में इंस्पेक्टर नरेश कश्यप ने एसएसबी टीम की मदद ली है। एसएसबी के जवान संग मोटरबोट से नहर में बच्चे की तलाश की जा रही है।