{"_id":"5d6abaaf8ebc3e01574208f7","slug":"accident-pilibhit-news-bly374372143","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पांच लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला (पीलीभीत)। बेकाबू कार बाइक को टक्कर मारने के बाद ई-रिक्शा से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया है। बाइक चालक हेलमेट पहने था।
हादसा शनिवार देर शाम माधोटांडा रोड पर देवीपुरा गांव के पास हुआ। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा सवार घायल 45 वर्षीय लीलाधर, रुपवसंत के चार वर्षीय पुत्र रितिक, छह वर्षीय सौरभ और उनकी मां 60 वर्षीय रामप्यारी को जिला अस्पताल भर्ती कराया। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसकी जानकारी नहीं लग सकी। इधर, बाइक सवार मृतक की शिनाख्त कल्यानपुर नौगवां गांव निवासी 28 वर्षीय हरीश वर्मा पुत्र गुलजारीलाल के रूप में हुई। मृतक का सीमेंट सरिया का काम था। वह पीलीभीत से काम निपटाकर वापस घर जा रहे थे। वह तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर के अविवाहित थे। उनकी मौत के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई है। इंस्पेक्टर नरेश कश्यप ने बताया कि शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। कार व उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।