{"_id":"5510ac5d3d49bd234463f8463f58f288","slug":"accident-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-ट्रैक्टर की टक्कर में समिति सचिव की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार-ट्रैक्टर की टक्कर में समिति सचिव की मौत
accident
Updated Fri, 12 Dec 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना पर पहुंची पुलिस घायल सचिव को कार से निकालकर अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शाहजहांपुर की सिंधौली ब्लाक की घाट बोझ साधन सहकारी समिति में सचिव पद पर तैनात 42 वर्षीय श्यामपाल सिंह बृहस्पतिवार देर शाम कार से बीसलपुर होते हुए बरेली जा रहे थे। बीसलपुर से आगे भड़रिया मोड़ पर उनकी कार सामने से गन्ना लेकर आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली और चुर्रा चौकी पुलिस ने घायल सचिव को कार से बाहर निकाला और बीसलपुर सीएचसी पहुुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मॉरचरी में रखवा दिया है। कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर ने बताया मृतक के घर वालों को सूचना भेजी जा रही है। मूलरूप से शाहजहांपुर के ग्राम जैतीपुर निवासी श्यामपाल अपने परिवार के साथ पिछले कई सालों से शाहजहांपुर स्थित आवास विकास कालोनी में रहते थे।