फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ABVP paralyze government mannequin Jamu

एबीवीपी ने फूंका जम्मू सरकार का पुतला

Wed, 11 Mar 2015 11:53 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 11 Mar 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
ABVP paralyze government mannequin Jamu
अखिल भारतीय विद्यार्थी
विज्ञापन
परिषद कार्यकर्ताओं ने अलगाववादी मसर्रत आलम की रिहाई के विरोध में  जुलूस निकालकर उपाधि कॉलेज चौराहे पर जम्मू कश्मीर सरकार का पुतला फूंका।

शहर स्थित वीर सावरकर भवन पर बुधवार को तमाम कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां से कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए उपाधि कॉलेज चौराहे पर पहुंचे। यहां सभा हुई। सभा में कहा गया कि जम्मू सरकार अलगाववादी मसर्रत आलम की रिहाई कर आतंकवाद को बढ़ावा दे रही है।

मसर्रत एक अलगाववादी नेता है, जिसने हिंसा भड़काना, दंगे फसाद और देश के भीतर देशद्रोह फैलाने जैसे घिनौने अपराध किए हैं। इतना ही नहीं जम्मू में दंगे करवाकर सैकड़ों लोगों को कत्ल करवाया गया। विद्यार्थी परिषद इसको लेकर चुप नहीें बैठने वाली है। इसका पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा।

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जम्मू सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुतला दहन करने वालाें में जिला संगठनमंत्री दीपक कुमार, जिला संयोजक सचिन यादव, नगरमंत्री जीतू सूर्या, आकाश राठौर, अशोक कुमार, चंद्रशेखर, रवि कुमार, शेखर सिंह, अमरदीप सिंह, अमृतपाल चीमा, अवधेश लोधी, राजीव शर्मा, सचिन शर्मा, प्रदीप, शुभम पांडेय, संदीप पाटिल, मोहम्मद नदीम खां, जुनैद खान, आजम, आरिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed