फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Absentee voting 29 FIR on personnel

अनुपस्थित 29 मतदान कर्मियों पर एफआईआर

Thu, 08 Oct 2015 10:53 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 08 Oct 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
Absentee voting 29 FIR on personnel
पंचायत चुनाव ड्यूटी में लगाए गए 29 मतदानकर्मी गुरुवार को ड्यूटी पर नहीं
विज्ञापन
पहुंचे। उनके स्थान पर रिजर्व के मतदानकर्मियों की ड्यूटी लगाकर पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। शाम को जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम के निर्देश पर कार्मिक प्रभारी ने अनुपस्थित सभी 29 मतदान कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही विभागीय कार्रवाई की संस्तुति भी की है।
पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए 1800 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसमें 1520 को 380 पोलिंग पार्टियों में लगाया गया, बाकी को रिजर्व में रखा गया। गुरुवार को सभी मतदान कर्मियों को मंडी समिति और बरखेड़ा के जीजीआईसी पहुंचना था लेकिन मरौरी से दो मतदान अधिकारी प्रथम, सात मतदान अधिकारी द्वितीय और छह मतदान अधिकारी तृतीय अनुपस्थित रहे।
इसी प्रकार बरखेड़ा में एक पीठासीन अधिकारी, एक मतदान अधिकारी प्रथम, पांच मतदान अधिकारी द्वितीय और सात मतदान अधिकारी तृतीय अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित 29 मतदान कर्मियों के स्थान पर रिजर्व के मतदान कर्मियों को तैनात कर पोलिंग पार्टियां भेजी गई। कार्मिक प्रभारी डीडीओ एके सिंह चंद्रौल ने इसकी रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम मासूम अली सरवर को दी। डीएम ने सभी पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस पर कार्मिक प्रभारी डीडीओ एके सिंह चंद्रौल ने सभी अनुपस्थित मतदान कर्मियों पर एफआईआर दर्ज कराने को संबंधित थानों को आदेश भेजा है। डीडीओ ने बताया कि एफआईआर के साथ ही सभी पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति भी विभागाध्यक्षों से की गई है।
829 पुलिसकर्मी कराएंगे पंचायत चुनाव
पीलीभीत। जिला पंचायत के प्रथम चरण का मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए 829 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। इसके अलावा 624 होमगार्ड भी लगे हैं। यह जवान शुक्रवार को 209 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 380 मतदेय स्थलों पर चुनाव संपन्न कराएंगे।
शुक्रवार को ब्लॉक मरौरी और बरखेड़ा क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए मतदान होगा। एसपी जवाहर ने बताया कि दोनों ब्लाकों को मिलाकर कुल 209 मतदान केंद्र हैं। इन मतदान केंद्रों पर बनाए गए 380 मतदेय स्थलों पर शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सामान्य श्रेणी के 167 मतदान केंद्रों के 283 मतदेय स्थलों पर 16 हेड कांस्टेबल, 251 सिपाही, 116 होमगार्ड, संवेदनशील श्रेणी छह मतदान केंद्रों के 11 मतदेय स्थलों पर छह सिपाही, 12 होमगार्ड, अतिसंवेदनशील 36 मतदान केंद्रों के 86 मतदेय स्थलों पर 16 दरोगा, 34 हेडकास्टेवल, 35 सिपाही और 122 होमगार्ड तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 22 कलस्टर मोबाइल, 15 थाना मोबाइल, सात थाना अतिरिक्त मोबाइल टीमें रहेंगी। 21 सेक्टर, 4 जोनल टीमें बनाई गई हैं। 15 पार्टियां रिजर्व में रहेंगी। पांच सीओ भी लगाए गए हैं। 21 बैरियर और पिकेट लगी हैं। एक कंपनी और डेढ़ सेक्सन पीएसी भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed