फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   AB Ituria dam and culvert visited DM

बिहारी इटौरिया बांध और पुलिया देखने पहुंचे डीएम

Fri, 03 Jul 2015 10:46 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 03 Jul 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
AB Ituria dam and culvert visited DM
गांव बिहारीपुर इटौरिया में 1936 में बने बांध का डीएम ओएन सिंह ने निरीक्षण किया। साथ ही इसके निकट बनाई गई पुलिया को भी देखा, जो ठीक पाई गई।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर इटौरिया में 1936 में जलभराव की समस्या से बचाने के लिए मिट्टी का बांध  बना था। जो जब लगभग खत्म हो चुका है। बांध खत्म होने से लोगों को दिक्कत आ रही है। वहीं इस बांध के निकट ही कुछ समय पूर्व ब्लाक की ओर से पुलिया का निर्माण कराया गया है। जिसका दूसरे गांव नौगवां के बुढ़िया के लोगों ने विरोध किया था। इसको लेकर गांव के टीकाराम और हरपाल ने कोर्ट में याचिका डालकर पुलिया को बंद कराने की मांग की थी।

इस पर कोर्ट ने डीएम से व्यक्तिगत रूप से शपथपत्र प्रस्तुत करने के आदेश दिए। इस आदेश पर डीएम ओएन सिंह शुक्रवार को एडीएम अजयकांत सैनी के साथ गांव पहुंचे और यहां बने बांध व पुलिया का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि वर्षों पूर्व बना बांध अब लगभग समाप्त हो चुका है। जमीन व बांध का लेवल एक चुका है। वहीं जल निकास को बनाई गई पुलिया को उन्होंने औचित्यपूर्ण पाया है। डीएम ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया है। पुलिया से गांव वालों को लाभ हो रहा है और बरसात में उन्हें आने जाने में सुविधा हो रही है। कोर्ट में वह शपथपत्र प्रस्तुत करेंगे। इस मौके पर सिंचाई और ब्लाक के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed